पचपेड़ी

एटीएम में चोरी का प्रयास करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार…2 की तलाश जारी, पुलिस टीम की पेट्रोलिंग आई काम

उदय सिंह

(SGN)पचपेड़ी- पुलिस की सक्रियता आखिरकार काम आई, जहां रात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने एटीएम में चोरी का प्रयास करने वाले एक आरोपी को पकड़ा है, हालाकि उनके गिरफ्त से अब भी एटीएम चोरी की कोशिश करने वाले दो आरोपी फरार है। उक्त मामले में पचपेड़ी पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 8 दिसंबर की रात मिशन पारा रिस्दा निवासी गब्बर नेताम अपने दो अन्य साथियों के साथ पचपेड़ी के एसबीआई एटीएम में चोरी करने के उद्देश्य से पहुंचे थे।

जहा वो एटीएम को लगभग खोल चुके थे। तभी पचपेड़ी पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी मौके पर पहुंच गई। जिसे देख तीनो आरोपी मौके से भाग निकले। जिनका पीछा करते हुए पुलिस ने गब्बर नेताम को पकड़ा। जिससे पुलिस ने जब कड़ाई से पुछताछ की तो आरोपी ने बताया कि उसके दो अन्य साथी लाला केवट और राजा धीरही के साथ एटीएम मशीन के अंदर रखे पैसा को चोरी करने के नियत से घुसे थे।

लेकिन पुलिस की दखल के कारण वह अपने मंसूबों पर कामयाब नही हो सके। फिलहाल पुलिस ने गब्बर नेताम को गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वही उसके दो साथियों की खोजबीन कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष पर सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप....पीड़ित ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार चाकू की नोक पर युवक का अपहरण...50 हजार रुपये फिरौती मांगने का सनसनीखेज मामला, तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक युवक की मौत...दो युवक घायल, तिफरा क्षेत्र में फिर ... मेरी बहन को इंसाफ दिलाइए... संदिग्ध मौत के बाद एक भाई ने उठाए सवाल, ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कार्रवाई के नाम पर डराकर पांच लाख रुपये वसूलने का आरोप...तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, नकली सोने की माला दिखाकर 3 लाख की ठगी...जनरल स्टोर संचालक फंसा शातिरों के जाल में, चखना दुकान के बाहर से ब्रेजा कार की चोरी....नींद में सोया था मालिक, चोर चाबी निकालकर ले गया कार जुआ खेलते पकड़े गए आरक्षक को एसपी ने किया सस्पेंड...अनुशासनहीनता पर एक्शन, चरित्र शंका में हैवानियत... आधी रात पत्नी को पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश, आरोपी पति फरार हथौड़ी से वार कर उतारा था पत्नी को मौत के घाट... हत्या के मामले में पति गिरफ्तार