छत्तीसगढ़बिलासपुर

महापौर के जनदर्शन में मिले 10 में से 7 आवेदनों का मौके पर ही किया गया निराकरण

अतिक्रमण हटाने और सफाई करने के लिए संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई कर सूचित करने के निर्देश दिए गए

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

मेयर किशोर राय के जनदर्शन में फरियाद लेकर आने वालों के आवेदन में तत्काल कार्रवाई की जा रही है। बुधवार को प्राप्त हुए 10 आवेदनों में से 7 आवेदन पर तत्काल कार्रवाई कर आवेदकों को लाभ दिलाया गया।
कुंभ दर्शन कर लौटने के बाद भी मेयर किशोर राय ने बुधवार को जनदर्शन कर लोगों की समस्याएं सूनी। इस दौरान आवास, राशन कार्ड, स्वच्छता, दिव्यांग राशन कार्ड के साथ सफाई व अतिक्रमण हटाने संबंधित 10 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें एक दिव्यांग को तत्काल दुकान आबंटित करने के साथ एक दिव्यांग का राशन कार्ड तत्काल जारी करने के निर्देश दिए गए। इसी तरह अतिक्रमण हटाने और सफाई करने के लिए संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई कर सूचित करने के निर्देश दिए गए। इसी तरह अटल आवास अबंटन के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास आबंटन के हितग्राहियों को लाभ दिलाने अधिकारियों को बुलाकर चर्चा की गई। इसी तरह एक अन्य दिव्यांग को समाजकल्याण के तहत स्वरोजगार संबंधित योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए गए। इसतरह जनदर्शन में प्राप्त 10 में से 7 आवेदनों पर तत्काल कार्रवाई की गई। मेयर किशोर राय ने कहा कि जनदर्शन शहरवासियों की समस्याओं व मांगों में त्वरित कार्रवाई के लिए शुरू की गई है। इसमें लोगों से प्राप्त होने वाले आवेदन पर संबंधित विभाग को तुरंत कार्रवाई कर लिखित में सूचित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि वैसे शहर में चल रहे विकास कार्यों से लेकर सुविधाओं के विकास के लिए सतत् कार्य किए जा रहे हैं। लागातार शहर में चल रहे विकास कार्यों जैसे अमृत मिशन, सेंट्रल लाइब्रेरी, प्लेनेटोरियम, स्मार्ट सड़क निर्माण की मानिटरिंग के साथ निरीक्षण भी किया जा रहा है। इसी तरह जनदर्शन में शहरवासियों से रूबरू होकर शहर के विकास, बेहतर सुविधा के संबंध में सुझाव व मार्गदर्शन भी लिया जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
तलवार लेकर ढाबा संचालक का उत्पात... बीच-बचाव करने पहुंचे ट्रक चालकों से मारपीट, वाहन में तोड़फोड़ बिलासपुर:- करंट ने फिर ली एक महिला की जान... किचन के शेड में दौड़ रहा था करंट, चपेट में आने से हुई म... जांजगीर चाम्पा:- हनुमान धारा के पास डबरीनुमा तालाब में मिली अज्ञात युवक की लाश, हत्या की आशंका, पहचा... बिलासपुर में आसमानी कहर, धान रोपने गए किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर दर्दनाक मौत रिश्तों का खौफनाक अंत... बहू ने रची ससुर की हत्या की साजिश, चार गिरफ्तार बंधक बनाकर महिला से दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म... पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेसी नेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला... तीन नकाबपोश बदमाशों ने डंडे और नुकी... पचपेड़ी: शक की आग में उजड़ा परिवार.. चरित्र संदेह ने ली पत्नी की जान, 12 दिन जिंदगी से लड़ने के बाद म... पंचायत सचिव सस्पेंड:- अनुशासनहीनता और आदेशों की अवहेलना पर हुई कार्रवाई, बिलासपुर में सट्टे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का छापा... मोबाइल, प्रिंटर और 50 हजार से ज्यादा नकदी जब्...