रायपुर

प्रदेश में आरक्षक भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा को मिली हरी झंडी, मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुलिस मुख्यालय परीक्षा की तैयारियों में जुटा

रमेश राजपूत

रायपुर–  मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया के अन्तर्गत होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा की तिथि की घोषणा शीघ्र ही की जाएगी। डीजीपी डीएम अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर पुलिस मुख्यालय में शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। संभावना है कि एक सप्ताह में ही दक्षता परीक्षा की तारीख की घोषणा कर दी जाएगी। लिखित परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। बहुत जल्द ही शारीरिक दक्षता परीक्षा का टाईम टेबल जारी कर दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि कोविड-19 के कारण शारीरिक दक्षता परीक्षा पूर्व में घोषित तिथि में नहीं हो पायी थी। इसके बाद लगातार लॉकडाउन की वजह से शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित नहीं की जा सकी थी। अभी हाल ही में मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में आरक्षक भर्ती प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये थे। श्री बघेल ने निर्देश दिये हैं कि शारीरिक दक्षता परीक्षा को जल्द से जल्द पूरा करते हुए आरक्षक भर्ती प्रक्रिया शीघ्र संपन्न की जाए। शारीरिक दक्षता परीक्षा में वही उम्मीदवार हिस्सा ले पाएंगे जो लिखित परीक्षा में शामिल हुये थे। दक्षता परीक्षा के लिये विस्तृत टाईम टेबल पृथक से जारी किया जाएगा। गौरतलब है कि वर्ष 2017 में आरक्षक भर्ती के लिये विज्ञापन जारी किया गया था । शारीरिक दक्षता परीक्षा के अंतर्गत अभ्यर्थियों को लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, 100 मीटर एवं 800 मीटर दौड़ में शामिल होना होगा। इसके बाद लिखित परीक्षा एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा के प्राप्तांकों के आधार पर अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: सेंदरी बस स्टैंड पर चाकूबाजी से सनसनी, बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने दो युवकों को मारा च... VIDEO:- दोस्तों के साथ अरपा नदी में नहाने गया 14 वर्षीय सौरभ, गहरे पानी में समाया…2 घंटे की कड़ी मशक... संगठन ने जताया भरोसा…उदय सिंह संभालेंगे भाजपा जिला मीडिया सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौतेली मां की हत्या का आरोपी गिरफ्तार..लकड़ी की बेड़ी से हमला कर उतारा था मौत के घाट, बछड़े को दफनाने के मिले रुपए में हिस्सा मांगने पर विवाद, पिता-पुत्र ने युवक को उतारा मौत के घाट, हरेली पर मुर्गे की ‘साइज’ बनी विवाद की वजह...बड़े भाई ने छोटे पर चला दिया चाकू आरडी खाते में रकम जमा करने का झांसा देकर 150 खाताधारकों से एक करोड़ से अधिक की ठगी.. पोस्ट ऑफिस एजें... बिलासपुर में निजी स्कूलों की लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पाठ्यपुस्तकें नहीं उठाने पर शो-कॉज नोटिस बिलासपुर:- बारिश में सर्पदंश का बढ़ा कहर, मां के साथ सो रही 12 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डसा, ... बन्नाक चौक में अतिक्रमण बना ट्रैफिक जाम का कारण… लेफ्ट फ्री नहीं होने से वाहन चालक परेशान