छत्तीसगढ़रतनपुर

बेजा कब्जा कर करोड़ों की बेशकीमती जमीन में बो दिया सरसों, नायाब तहसीलदार ने ढहाया बेजा कब्ज़ा

नायब तहसीलदार सुनील अग्रवाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जेसीबी की मदद से इस बेजा कब्जा को हटाया

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

रतनपुर शनिचरी मवेशी बाजार के पास बेशकीमती जमीन पर कब्जा कर फसल लेने वाले के खिलाफ कार्रवाई की गई। शुरुआती दौर में जब रतनपुर ग्राम पंचायत था तो गायकवाड एग्रीकल्चर फॉर्म मनेंद्रगढ़ को यह जमीन दान में दी गई थी उसके बाद साडा बना फिर नगर पंचायत और नगरपालिका ।वर्तमान में इस जमीन का स्वामी नगर पालिका है लेकिन अचानक गायकवाड एग्रीकल्चर फॉर्म मनेंद्रगढ़ द्वारा यहां रातों रात कटीले तारों से घेरकर सरसों लाल भाजी गेहूं बो दिया गया । रतनपुर नगर पालिका द्वारा लगातार भूस्वामी को बेजा कब्जा हटाने नोटिस दिया गया लेकिन किसी तरह की प्रतिक्रिया ना होने के बाद नायब तहसीलदार ने मामले को एसडीएम कोर्ट में भेजा। नायब तहसीलदार सुनील अग्रवाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जेसीबी की मदद से इस बेजा कब्जा को हटाया उन्होंने बताया कि बेशकीमती करोड़ों की जमीन को अवैध कब्जा धारी से मुक्त करा लिया गया है

error: Content is protected !!
Letest
जांजगीर चाम्पा:- हनुमान धारा के पास डबरीनुमा तालाब में मिली अज्ञात युवक की लाश, हत्या की आशंका, पहचा... बिलासपुर में आसमानी कहर, धान रोपने गए किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर दर्दनाक मौत रिश्तों का खौफनाक अंत... बहू ने रची ससुर की हत्या की साजिश, चार गिरफ्तार बंधक बनाकर महिला से दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म... पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेसी नेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला... तीन नकाबपोश बदमाशों ने डंडे और नुकी... पचपेड़ी: शक की आग में उजड़ा परिवार.. चरित्र संदेह ने ली पत्नी की जान, 12 दिन जिंदगी से लड़ने के बाद म... पंचायत सचिव सस्पेंड:- अनुशासनहीनता और आदेशों की अवहेलना पर हुई कार्रवाई, बिलासपुर में सट्टे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का छापा... मोबाइल, प्रिंटर और 50 हजार से ज्यादा नकदी जब्... न्यायधानी में खौफनाक वारदात.. पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, दूसरे कमरे में ब... VIDEO कोटा:- खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के तीन सदस्यों ...