कोटा

बिलासपुर पुलिस की पहल…शासकीय राशन दुकानों में सीसीटीवी कैमरा लगवाने की अपील… शासकीय राशन दुकानों में हो रही चोरी पर रोक लगाने ग्रामीण एसपी ने राशन दुकान संचालकों की रखी बैठक

प्रेम सोमवंसी कोटा

कोटा-कुछ दिनों से कोटा बेलगहना तखतपुर थाना क्षेत्र में APL,BPL, परिवारों को वितरण करने के लिए रखे चावल, शक्कर ,चना को राशन दुकान का ताला तोड़कर चोरी होने की घटना कि रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी,
इसी को लेकर थाना कोटा परिसर में शासकीय राशन दुकान संचालकों की बैठक आहूत की गई। इन दिनों कोटा थाना क्षेत्र सहित बिलासपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के राशन दुकानों में हो रही चोरियों पर रोक लगाने को लेकर कोटा पुलिस ने थाना परिसर में बैठक रखी

जिसमे बिलासपुर एडिशनल एसपी रोहित झा, कोटा SDOP रश्मीत कौर चावला, कोटा थाना प्रभारी दिनेश चंद्रा, बेलगहना चौकी प्रभारी अजय वारे, कोटा फ़ूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार, व तखतपुर फ़ूड इंस्पेक्टर सहित कोटा, रतनपुर व तखतपुर क्षेत्र के राशन दुकान के संचालक शामिल हुए। इस बैठक में एडिशनल एसपी ने सभी राशन दुकान के संचालकों से चर्चा की साथ ही कहा कि पुलिस आपके साथ है। वहीँ एडीशनल एसपी ने कहा कि सभी राशन दूकानों में सीसीटीवी कैमरा लगवाना अनिवार्य है,

जिससे कभी भी राशन दुकान में चोरी होती है तो हमे मदद मिल सकती है। राशन दुकान संचालकों को यह भी कहा कि हप्ते में दो से तीन दिन के अंतराल में समूह के माध्यम से रात को अपने अपने राशन दुकान का गस्त करें। रात में अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो संबंधित पुलिस चौकी एवं थाना प्रभारियों को तत्काल सूचना दे।

मीडिया से चर्चा के दौरान एडिशनल एसपी रोहित झा ने कहा कि बिलासपुर जिले सहित कोटा क्षेत्र के दो से तीन राशन दुकानों में हुई चोरियों का जल्द ही खुलासा करने की बात कही।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...