रतनपुर

मोबाइल के लिए दोस्त की गला घोंटकर हत्या…आरोपी ने कबूल किया अपना अपराध,

जुगनू तंबोली

रतनपुर – पुलिस ने गुम हुए बालक की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए उसके ही दोस्त को गिरफ्तार किया है। मामला थाना रतनपुर क्षेत्र के ग्राम भरारी का है। प्रार्थी धनंजय सूर्यवंशी ने 1 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका 13 वर्षीय भतीजा 31 जुलाई की शाम घर से बिना बताए मोबाइल लेकर निकल गया था और वापस नहीं लौटा। गुमशुदगी की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर तलाश शुरू की। थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित टीम ने लगातार सर्चिंग व टेक्निकल इंटेलिजेंस की मदद से जांच आगे बढ़ाई। इस दौरान ग्राम भरारी स्थित स्कूल के बंद पड़े कमरे में गुम बालक का शव मिला। मृतक के दोस्तों से पूछताछ और मोबाइल लोकेशन की जांच पर संदेह छत्रपाल सूर्यवंशी 19 वर्ष निवासी भरारी पर गया।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल किया। आरोपी ने बताया कि गेम खेलने के लिए उसके पास मोबाइल नहीं था, इसी कारण उसने मृतक से मोबाइल छीनने की नीयत से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार चौहान सहित उपनिरीक्षक मेलाराम कठौतिया, कमलेश बंजारे, प्रआर बलदेव सिंह, देवानंद चंद्राकर, आकाश डोंगरे और धनराज कुम्भकार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मोबाइल के लालच में अपने ही दोस्त की जान लेने वाली इस वारदात ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
ओडिशा से बिलासपुर तक गांजे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब! मस्तूरी जयरामनगर में 13 किलो गांजे के साथ एक महिल... महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार... तीसरा आरोपी फरार देवरी चिचोली हादसा: हसदेव नदी ने बुझा दिए तीन घरों के चिराग, दो दिन के रेस्क्यू के बाद तीनों छात्रों... बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल,