छत्तीसगढ़बिलासपुर

एक महिला दिवस ऐसी भी, मंदिर में आध्यात्मिक शक्ति को जगाने का महिलाओं ने किया आह्वान

हर मोर्चे पर सफलता के झंडे गाड़ने के बाद अब शायद इस द्वंद की आवश्यकता नहीं है

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। आमतौर पर महिला दिवस को स्त्री पुरुष द्वंद की तरह प्रस्तुत किया जाता है। महिला अधिकारों की लड़ाई में पुरुष को हमेशा शोषक के नजर से देखने से संघर्ष के स्थिति पैदा होती है। हर मोर्चे पर सफलता के झंडे गाड़ने के बाद अब शायद इस द्वंद की आवश्यकता नहीं है ।इसी विचारधारा के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जनकल्याणकारी महिला समिति द्वारा अज्ञेय नगर ओंकारेश्वर मंदिर परिसर में एक अलग ही अंदाज में महिला दिवस मनाते हुए नारी में निहित शक्ति को जागृत करने का आह्वान किया गया। नारी सृष्टि करती है और पुरुष भी उन्हीं की रचना है इसलिए समानता की इस लड़ाई में संघर्ष की आवश्यकता तो है लेकिन इसे सहजता से लेने की बात कही गई जो कि स्त्री का मूल स्वभाव है। यहां समिति की अध्यक्ष बुला विश्वास के साथ प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी की बहन विनीता भवनानी, रिता बरसईयां, सरवरी मित्रा समेत बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई।

error: Content is protected !!
Letest
जांजगीर चाम्पा:- हनुमान धारा के पास डबरीनुमा तालाब में मिली अज्ञात युवक की लाश, हत्या की आशंका, पहचा... बिलासपुर में आसमानी कहर, धान रोपने गए किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर दर्दनाक मौत रिश्तों का खौफनाक अंत... बहू ने रची ससुर की हत्या की साजिश, चार गिरफ्तार बंधक बनाकर महिला से दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म... पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेसी नेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला... तीन नकाबपोश बदमाशों ने डंडे और नुकी... पचपेड़ी: शक की आग में उजड़ा परिवार.. चरित्र संदेह ने ली पत्नी की जान, 12 दिन जिंदगी से लड़ने के बाद म... पंचायत सचिव सस्पेंड:- अनुशासनहीनता और आदेशों की अवहेलना पर हुई कार्रवाई, बिलासपुर में सट्टे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का छापा... मोबाइल, प्रिंटर और 50 हजार से ज्यादा नकदी जब्... न्यायधानी में खौफनाक वारदात.. पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, दूसरे कमरे में ब... VIDEO कोटा:- खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के तीन सदस्यों ...