क्राईमबिलासपुर

जब पकड़े गए बुधवारी बाजार मोबाइल दुकान में चोरी के गुनहगार तो पुलिस भी रह गई हैरान

डेस्क

बुधवारी बाजार मैं ऐसे तो छोटे बड़े सैकड़ों दुकानें हैं पर पता नहीं चोरों की क्या दुश्मनी मोबाइल शॉप के साथ है। यहां मौजूद कुछ मोबाइल दुकानों में नियमित अंतराल के साथ चोरी की घटनाएं होती है। ऐसी ही एक घटना 12 और और 13 जून की दरमियानी रात भी हुई थी। जब एक मोबाइल दुकान के छत के रास्ते से चोर दुकान में घुसे थे और दुकान में रखे सात कीमती मोबाइल और नगदी करीब 500 रुपये चोरी कर चलते बने थे। दुकान में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए थे लेकिन शातिर चोर पकड़े ना जाए इसलिए अपने साथ कैमरे और डीवीआर तक उठा कर ले गए थे। पुलिस को शुरू से ही संदेह था कि चोरी के पीछे बच्चों का हाथ हो सकता है । वहीं पुलिस लगातार मुखबिर तंत्र के जरिए चोरों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान साइबर सेल को पता चला कि सिरगिट्टी क्षेत्र के ग्राम पौड़ी में दो नाबालिग चो,र चोरी के मोबाइल बेचने के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने पूछताछ के लिए दोनों बालकों को हिरासत में लिया। जिन्होंने पूछताछ में बताया कि उन्होंने अपने साथी सुकलाल प्रजापति के साथ मिलकर बुधवारी बाजार के मोबाइल दुकान में चोरी की थी। उन्होंने यह भी बताया कि चोरी की मोबाइल में से एक मोबाइल उन्होंने सिरगिट्टी पोड़ी निवासी अरविंद कुमार गोड़ को बेच दी थी। जब सुकलाल और अरविंद को भी पकड़कर पूछताछ किया गया तो उन दोनों ने भी अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपियों का पता चल जाने के पास बाद उनके पास से 7 मोबाइल पुलिस ने बरामद कर लिया ,जिसकी कीमत करीब एक लाख रुपए बताई जा रही है। वही इन लोगों ने चोरी की 500 रुपये की रकम को खाने पीने में खर्च कर डाला था। इस चोरी के दौरान शातिर चोरों ने पकड़े जाने के डर से सीसीटीवी और डीवीआर को भी चुरा लिया था लेकिन पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि चोरी के बाद उन्होंने कैमरा और डीवीआर रास्ते में ही फेंक दिया था । इस मामले में एक आरोपी और खरीददार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है वहीं नाबालिगों के खिलाफ भी अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
ओडिशा से बिलासपुर तक गांजे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब! मस्तूरी जयरामनगर में 13 किलो गांजे के साथ एक महिल... महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार... तीसरा आरोपी फरार देवरी चिचोली हादसा: हसदेव नदी ने बुझा दिए तीन घरों के चिराग, दो दिन के रेस्क्यू के बाद तीनों छात्रों... बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल,