छत्तीसगढ़बिलासपुर

अपोलो अस्पताल मैं भी मनाया गया महिला दिवस ,महिलाओं के लिए स्वास्थ्य सेवाओं में विशेष छूट का ऐलान

महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अपोलो बिलासपुर के सभी विभाग के अलावा समाज के गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

शुक्रवार को बिलासपुर अपोलो अस्पताल में भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। सभी सामाजिक गतिविधियों में अपनी भागीदारी निभाने वाले अपोलो द्वारा सुबह रिसेप्शन हॉल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान चीफ डाइटिशियन वी चंपा ने उपस्थित महिलाओं की शारीरिक कमजोरी की चर्चा करते हुए आयरन की कमी दूर करने हेतु समुचित खानपान की जानकारी दी। इस दौरान महिलाओं की आवश्यकता की पूर्ति करने वाले खाद्य पदार्थों की एक प्रदर्शनी भी लगाई गई।

भले ही महिला दिवस पश्चिमी विचारधारा से प्रेरित हो लेकिन भारतीय संस्कृति में नारी का हमेशा से ही विशिष्ट स्थान रहा है। गार्गी, मैत्रीय जैसी विदुषी महिलाएं वैदिक समाज में स्त्री पुरुष समानता की प्रतीक रही है। अपोलो में शाम को सभागार में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां भाग लेने वाली महिलाओं ने विभिन्न प्रदेशों का प्रतिनिधित्व करते हुए रैंप वॉक किया। इस कार्यक्रम के दौरान महिला समूह द्वारा तरह-तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए। आयोजन के मुख्य अतिथि मोनालिसा सेन ने इस दौरान कहा कि स्त्री पुरुष समानता से ही सुदृढ़ समाज की स्थापना होती है। महिलाओं को भी हर मुद्दे पर आगे आकर अपनी बात रखने की जरूरत है । महिला अपने मूल स्वभाव के अनुसार सब की सहायता जरूर करे। उन्होंने कहा कि समाज का कर्तव्य है की बेटी, पत्नी, बहु सभी को प्रेरित करें कि वह खुश और स्वस्थ रहे ।अपोलो बिलासपुर के सीईओ डॉक्टर सजल सेन ने अपने संबोधन में नारी शक्ति को प्रणाम करते हुए कहा कि महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने की जरूरत है और इस दिशा में पहल करते हुए उन्होंने 31 मार्च तक बिलासपुर अपोलो में वेल वुमन चेकअप पर 40% छूट की घोषणा की। उन्होंने यह भी ऐलान किया कि महिलाओं के लिए अपोलो में मात्र 699 रूपए में मैमोग्राम की सुविधा भी उपलब्ध होगी । महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अपोलो बिलासपुर के सभी विभाग के अलावा समाज के गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
Letest
जांजगीर चाम्पा:- हनुमान धारा के पास डबरीनुमा तालाब में मिली अज्ञात युवक की लाश, हत्या की आशंका, पहचा... बिलासपुर में आसमानी कहर, धान रोपने गए किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर दर्दनाक मौत रिश्तों का खौफनाक अंत... बहू ने रची ससुर की हत्या की साजिश, चार गिरफ्तार बंधक बनाकर महिला से दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म... पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेसी नेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला... तीन नकाबपोश बदमाशों ने डंडे और नुकी... पचपेड़ी: शक की आग में उजड़ा परिवार.. चरित्र संदेह ने ली पत्नी की जान, 12 दिन जिंदगी से लड़ने के बाद म... पंचायत सचिव सस्पेंड:- अनुशासनहीनता और आदेशों की अवहेलना पर हुई कार्रवाई, बिलासपुर में सट्टे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का छापा... मोबाइल, प्रिंटर और 50 हजार से ज्यादा नकदी जब्... न्यायधानी में खौफनाक वारदात.. पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, दूसरे कमरे में ब... VIDEO कोटा:- खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के तीन सदस्यों ...