कोरिया छत्तीसगढ़

नशे के सौदागर दो आरोपी गिरफ्तार, थाना मनेन्द्रगढ़ की टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा….प्रतिबंधित दवा बरामद

रमेश राजपूत

मनेन्द्रगढ़ – नारकोटिक्स और ड्रग्स के विरूद्ध शुरू किए गए कोरिया पुलिस के निजात अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में दिनांक 28.08.2021 को मुखबीर की सूचना मिली कि सलमान अंसारी पिता सलाउद्दीन अंसारी उम्र 24 वर्ष निवासी मौहार पारा मनेन्द्रगढ़ एवं अजीत सिंह पिता रवि नन्दन सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी खोंगापानी थाना झगराखाण्ड द्वारा अपने कब्जे में नशीली दवा, इंजेक्शन लेकर मोटर सायकल क्रमांक सीजी 10 वाई- 3151 में सवार होकर बिजुरी के तरफ से मनेन्द्रगढ़ की ओर आ रहे है। जिसकी सूचना पर थाना मनेंद्रगढ़ पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर फारेस्ट नाका मनेन्द्रगढ में दोनो आरोपियो को पकड़ा गया।

जिनके कब्जे से 08 AVIL शीशी इन्जेक्शन (प्रत्येक में 10 ML), 29 ब्यूप्रेनोरफीन शीशी (Rexogesic) प्रत्येक में 02 ML एवं डिस्पोजल सिरीज 02 नग साथ ही मोटर सायकल को जप्त किया गया तथा औषधि निरीक्षक आलोक मिंज को मौके पर तलब किया गया।

बरामद इंजक्शन को पेश कर रिपोर्ट प्राप्त किया गया। औषधि निरीक्षक के रिपोर्ट के द्वारा दिया गया कि बरामद 29 ब्यूप्रेनोरफीन शीशी (Rexogesic रेक्सोसैसिक) प्रत्येक में 02 ML कुल मात्रा 58 मिली है जो कि स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम 1985 की धारा 22-सी के तहत वाणिज्यक मात्रा से संबंधित है तथा 08 AVIL शीशी इन्जेक्शन प्रत्येक में 10 ML eqschedale-g-presoriprioldrug की श्रेणी में आता है जो थाना मनेन्द्रगढ़ में अपराध क्रमांक 264/2021 धारा 22 (सी) नारकोटिक्श एक्ट कायम कर आरोपीगण को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

error: Content is protected !!
Letest
शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्परता! छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर आकर्षक साज-सज्जा के साथ सजा पुलिस कल्य... जन्मदिन के जश्न में 200 लोगों का हुड़दंग..रोकने पहुंचे न्यायाधीश से मारपीट और धमकी, सरकंडा पुलिस ने ... मुंगेली में टेंट टेंडर का खेल! बिना टेंडर करीबियों को काम देने का मामला.. सालों से कारोबार कर रहे टे... बिलासपुर: पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का सख्त रुख, 259 को अल्टीमेटम… तत्काल काम पर लौटें, नहीं तो... लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में गरजे केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार... बोले- मतदाता सूची की शुद्धता ल... राष्ट्रीय स्तर पर चमके मस्तूरी के दो होनहार खिलाड़ी... राघव और विराट का दिल्ली में धमाकेदार प्रदर्शन... चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ से फसलें तबाह, नुकसान का आकलन करने खेतों में उतरीं कृषि विभाग और बीमा कंपनी क... लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता का संदेश, बिलासपुर में गूंजा ‘राष्ट्र प्रथम’ का संकल... सुबह का सफर बना जिंदगी का आखिरी सफर! तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, सरपंच चुनाव की हार का बदला लेने रची खूनी साजिश! 1.20 लाख की सुपारी देकर अपहरण और गला घोंटकर हत्या,