कोरिया छत्तीसगढ़

मध्यप्रदेश की शराब तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से 45 पाव शराब और सोल्ड स्कूटी बरामद

भुवनेश्वर बंजारे

कोरिया – मध्यप्रदेश से अवैध शराब परिवहन को लेकर कोरिया पुलिस ने अपने कान खड़े कर लिए है। इसी कड़ी में मनेन्द्रगढ़ थाना क्षेत्र में शराब तस्करी करते हुए आरोपियों को पुलिस ने पकड़ने में सफलता पाई है। गौरतलब है कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह के निर्देशन में नशे के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसा जा रहा है। शनिवार को मनेन्द्रगढ़ पुलिस को मुखबीर सूचना मिला कि न्यू ब्रांड सोल्ड स्कूटी में दो व्यक्ति अवैध शराब रखकर परिवहन कर रहे है।

जिसकी सूचना पर पुलिस ने झिरिया मोहल्ला में घेराबंदी कर मुखबीर के बताये अनुसार संदेही वाहन में सवार मनमोहन सिंह उर्फ सोनू और शुभम चौहान को पकड़ा गया। जिनके वाहन की तलाशी लेने पर स्कूटी की डिक्की में से 45 पाव अंग्रेजी गोवा शराब कुल 8 लीटर 100 एमएल मिला। शराब परिवहन/ रखने के संबंध में आरोपियों के पास से कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। जिसपर पुलिस ने दोनों ही आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में उप निरीक्षक सचिन सिंह थाना प्रभारी, सहायक उप निरीक्षक नईम खान आरक्षक इस्ताक खान, जितेन्द्र ठाकुर, प्रमोद यादव, राजेश कुमार, पुरुषोत्तम बघेल का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...