कोरिया छत्तीसगढ़

नाबालिग को बहलाकर भगा ले जाने और दैहिक शोषण करने वाले आरोपी की हुई गिरफ्तारी….22 महीने से लापता नाबालिग भी बरामद

भुवनेश्वर बंजारे

कोरिया – 22 महीनों से फरार दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने में कोरिया पुलिस ने सफलता पाई है। मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला खड़गवां थाना क्षेत्र के ग्राम रतनपुर झरना पारा का है। जहाँ प्रार्थिया के पिता ने 30 सितंबर 2019 को थाने में अपनी नाबालिग लड़की के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस दौरान प्रार्थी के पिता ने बताया था। कि 26 सितंबर 2019 को उनकी नाबालिग लड़की कक्षा दसवीं का रिजल्ट लेने बैकुंठपुर जा रही हूँ कह कर नीलम बस में बैठकर बैकुंठपुर की ओर गई थी, लेकिन शाम तक घर वापस नहीं लौटी,जिससे चिंतित परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू कर दी। लाख कोशिशों के बाद भी बेटी के बारे में कुछ पता नही चलने पर उन्होंने स्थानीय पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। जिसमे पतासाजी विवेचना दौरान पता चला कि नाबालिग लड़की को गंजना पश्चिम बंगाल निवासी आरोपी कृष्णा मंडल ने बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा कर ले गया है, जो अपने घर में पत्नी बना कर रखा है और करीब 6 माह से शारीरिक शोषण करता रहा है। जिसकी सूचना पर पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हुई। जहा आरोपी को सरगुजा जिले अंतर्गत लखनपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है। वही प्रार्थिया को परिजनों को सौप दिया गया है। जबकि मामले में आरोपी को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...