अवर्गीकृत

कांग्रेस से बाहर निकाले गए विवादित नेता त्रिलोक श्रीवास

डेस्क

विवादित नेता और पार्टी विरोधी कार्य में लगातार संलिप्त रहने वाले कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास के खिलाफ आखिरकार अनुशासनात्मक कार्रवाई की गाज गिर ही गई । निगम सीमा वृद्धि का विरोध करने और कथित तौर पर मुख्यमंत्री मुर्दाबाद के पर्चे बंटवाने के आरोप में उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया गया है । हमेशा से ही विवादों से नाता रखने वाले बेलतरा क्षेत्र के कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लगातार संलिप्त रहने और घोर अनुशासनहीनता दर्शाने के लिए मिल रही लगातार शिकायतों के बाद आखिरकार जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने आदेश जारी कर त्रिलोक श्रीवास को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया। त्रिलोक श्रीवास के खिलाफ कई आपराधिक मामले भी दर्ज हो चुके हैं और कई बार उन्हें सजा भी हो चुकी है।

वही अक्सर लोगों से उनका विवाद भी सुर्खियां बटोरता रहा है ।अति महत्वाकांक्षी होने की वजह से त्रिलोक पार्टी लाइन से बाहर जाकर अपने ही दल के खिलाफ बयानबाजी और अन्य क्रियाकलाप कर चुके हैं। त्रिलोक श्रीवास पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने का भी इरादा जाहिर कर चुके हैं ।

इन्हीं गतिविधियों की वजह से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा त्रिलोक श्रीवास के खिलाफ शिकायत और निष्कासन का प्रस्ताव पेश किया गया था। जिस पर अंततः कार्रवाई कर दी गई और त्रिलोक श्रीवास को पार्टी से की प्राथमिक सदस्यता से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...