रायपुर

संगठन विस्तार की कवायद शुरू, विभोर सिंह पहुँचे राजधानी, अध्यक्ष मोहन मरकाम से संगठन विस्तार पर की चर्चा

जुगनू तंबोली

रायपुर – कोटा विधानसभा के छाया विधायक भूतपूर्व DSP विभोऱ सिंह ने कल रायपुर पीसीसी कार्यालय पहुँच कर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम से मुलाकात की। उन्होंने क्षेत्र में कांग्रेस संगठन के विस्तार हेतु गहन चर्चा की तथा कोटा विधानसभा के सभी ब्लॉक खास तौर पर रतनपुर के ब्लॉक अध्यक्ष व अन्य कार्यकारणी कमेटी के विस्तार हेतु विचार विमर्श कर सुझाव दिए तथा क्षेत्र में कांग्रेस को मजबूत करने हेतु भी पीसीसी द्वारा जारी आवश्यक दिशा निर्देशों पर भी चर्चा की गई।

ज्ञात हो कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा अभी वर्तमान में पूरे प्रदेश में संगठन को मजबूती देने व विस्तार हेतु संगठनात्मक बदलाव की कवायद जारी है जिसमे पार्टी पदाधिकारियों की जिम्मेदारीयो में बदलाव के साथ अन्य नए कार्यकताओं को संगठन से जोड़ने हेतु नई कमेटी बनाने के लिए रूपरेखा जारी की गई है। साथ ही श्री सिंह ने कोटा विधानसभा क्षेत्र की कई समस्याओं जिनमे प्रमुख रूप से वर्तमान में किसानों के रकबा कटौती और मंडियों में बारदाने की कमी की समस्याओं को रखा जिस पर जल्द से जल्द निराकरण की बात कही गई है।

श्री सिंह के साथ प्रमुख रूप से रतनपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के वर्तमान अध्यक्ष आनन्द जायसवाल, सुभाष अग्रवाल, मदन कहरा, दामोदर सिंह, शिवा पांडेय, शीतल जायसवाल, गुहा कहरा,अमर सिंह, मिलन सिंह पुष्पकान्त, अभिषेक मिश्रा, रियाज़ खोखर सहित रतनपुर के कांग्रेसी शामिल रहे।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...