बिलासपुर

बाइक चोर गिरोह आया पुलिस की गिरफ्त में, नाबालिग सहित 3 आरोपीयो से 4 बाइक बरामद

रमेश राजपूतबिलासपुर – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर दीपक झा द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देश देकर अपराध में संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही किये जाने के संबंध में निर्देश दिये हैं जिसके परिपालन में कार्य करते हुए थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक परिवेश तिवारी द्वारा टीम गठित कर थाना क्षेत्र में रह कर गैर कानूनी कार्य करने वाले लोगों का पतासाजी कराया गया जिसमें पुलिस को सूचना मिली कि तीन व्यक्ति एक मोटर सायकल में सवार होकर चोरी की मोटर सायकल बिक्री करने के लिये बहतराई चौक सरकंडा में घुम रहे हैं , मुखबीर से प्राप्त सूचना से थाना प्रभारी निरीक्षक परिवेश तिवारी द्वारा टीम बनाकर बहतराई चौक में घेराबंदी कर नितेश देवांगन निखिल भारती एवं एक विधि से संघर्षरत् बालक को घेरा बंदी कर मोटरसाइकिल बजाज बाक्सर कमांक सीजी 11 बी 5167 के साथ पकड़ा गया पुछताछ पर उक्त वाहन को दिनांक 18.08.2021 को हाउसिंग बोर्ड कालोनी खमतराई से चोरी करना बताये तथा तीनों मिल कर पूर्व में भी अलग अलग स्थानों से कुल चार मोटर सायकल चोरी कर अपने घर में छिपाकर रखना बताये आरोपियों के पास से कुल चार मोटर सायकल जिसकी कुल कीमत करीब 1,50,000 रूपये है विधिवत जप्त किया गया है , आरोपियों के पास मिली एस्प्लेण्डर क . सी.जी. 12 बी 5164 जो प्रार्थी पंचराम केंवट निवासी हाउसिंग बोर्ड कालोनी खमतराई की थी 10.08.2021 को चोरी किया गया था जिसमें अप.क. 1088/21 धारा 379 भावि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना किया जा रहा था , इसके अतिरिक्त आरोपियों के पास से दो पल्सर मोटर सायकल जिसमें नंबर प्लेट आरोपियों द्वारा निकाल दिया गया है जिसके वाहन मालिक की तलाश की जा रही है उक्त दोनों पल्सर मोटर सायकल को तीनों आरोपियों से धारा 41 ( 1-4 ) जाफौ / 379 भादवि के तहत जप्त किया गया है । संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक परिवेश तिवारी , उप निरी . बी.आर. सिंह , उप निरी . सुमेन्द्र खरे , सउनि हेमंत आदित्य , आर . बलवीर सिंह , विवेक राय , प्रमोद सिंह , भागवत चंद्राकर , अविनाश कश्य लगन खाण्डेकर की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही ।

error: Content is protected !!
Letest
जांजगीर-चांपा: गुंडागर्दी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई... दो आदतन बदमाश एक साल के लिए जिला बदर चाकूबाज अपराधियों पर बिलासपुर पुलिस का एक्शन... जिलेभर में ताबड़तोड़ धरपकड़, असामाजिक तत्वों पर कसा ... 12 लाख के विवाद में युवक का किडनैप...घर में घुसकर युवक को उठाकर ले गए बदमाश, झारखंड से 3 आरोपी दबोचे... जनदर्शन में उमड़े जिले के फरियादी... समस्या, शिकायत और मांगो को लेकर सौपा आवेदन, कलेक्टर ने निराकरण क... खुटाघाट नहर में मिली बुजुर्ग की लाश...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच, पिकनिक में खूनी विवाद...युवक ने चाकू से किया हमला, चेहरे पर कई वार.. घायल युवक सिम्स में भर्ती, निकाय और पंचायत उपचुनाव का बिगुल... आज से नामांकन शुरू, 1 जून को होगा मतदान ऐतिहासिक मल्हार की दुर्दशा...विकास कागजों में, जनता नारकीय जीवन जीने को मजबूर... गड्ढों, गंदगी और अव... हेल्पलाइन नंबर पर भरोसा करना पड़ा महंगा.. क्रेडिट कार्ड से 1.94 लाख की ऑनलाइन ठगी, पुलिस बनकर ड्राइवर का अपहरण, पैसे कराए ट्रांसफर, ट्रक से तंबाकू भी पार.....दिनदहाड़े वारदात से दहशत,...