बिलासपुर

24 घण्टे के अंदर ही पुलिस को अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में मिली सफलता…. घटना में प्रयुक्त हथियारों के साथ किया आरोपियों को गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – पुलिस ने कोपरा डेम के पास मिली अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझा लिया है, जिसमें पुरानी रंजिश की वजह से आरोपियों ने प्लान बनाकर हत्या को अंजाम देना कबूल किया है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह मृतक गौरव देशमुख पिता स्व . आकाश देशमुख उम्र 23 वर्ष निवासी बालाजी आवासीय परिसर उसलापुर की अधजली लाश ग्राम बहतराई खार कोपरा डेम के पास मिली थी, जिस पर थाना सकरी में अपराध दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी।

इसी दौरान पता चला कि अनुराग सिंह राजपूत उर्फ अन्नू ठाकुर पिता विज सिंह राजपूत उम्र 33 वर्ष निवासी – वैष्णवी विहार उसलापुर, गोलूदास मानिकपुरी उर्फ अर्जुनदास पिता कन्हैयादास मानिकपुरी उम्र 30 वर्ष निवासी- अट आवास ब्लाक -1 मकान नंबर 18 सकरी, अरमान टेंगवार पिता तुलाराम टेंगवार उम्र 20 वर्ष निवासी – बेलमुडी हिर्री और दो नाबालिग द्वारा मिलकर गौरव देशमुख को पुरानी रंजिश के चलते हत्या की योजना बनाकर शराब पीने के बहाने आटों में बैठाकर कोपरा के मेड़ ले जाकर बेसबाल स्टीक , रिंग पाना , सर्जिकल ब्लेड से ताबड़तोड़ वार कर हत्या किया गया

और साक्ष्य छूपाने की नियत से लाश पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दिया एवं घटना में प्रयुक्त हथियार व मृतक के पहने कपड़ो को प्लास्टिक की बोरी में भरकर हाईवे किनारे विभिन्न जगहों पर फेंक दिये थे, उन्हें बरामद कर लिया गया।  प्रकरण में थाना प्रभारी सकरी उ.नि. प्रसाद सिन्हा , उनि एस.बी.एस. परिहार , प्र.आर राजेश्वर क्षत्री , आरक्षक जय साह , अभिजीत डाहिरे , मनीष साहू , मालिकराम साहू संजय बंजारे ,  तिग्गा , थाना सिविल लाईन से संजीव जागडे , अविनाश पाण्डेय एवं साइबर सेल से उनि प्रभाकर तिवारी , उनि मनोज नायक की विशेष भूमिका रही ।

error: Content is protected !!
Letest
महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार... तीसरा आरोपी फरार देवरी चिचोली हादसा: हसदेव नदी ने बुझा दिए तीन घरों के चिराग, दो दिन के रेस्क्यू के बाद तीनों छात्रों... बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप...