कोरिया छत्तीसगढ़

नाबालिग लड़की को पत्नी बनाकर रखने वाला आरोपी पति गिरफ्तार…परिजनों ने दर्ज कराई थी शिकायत

रमेश राजपूत

कोरिया – मामले का खुलासा तब हुआ जब एक नाबालिग लड़की के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी की नाबालिग लड़की को माटी झरिया ग्राम मनसुख थाना बैकुंठपुर का रहने वाला रामप्रकाश पिता शंकरलाल उम्र 21 वर्ष बहला-फुसलाकर पिछले वर्ष अगस्त 2020 में शादी करूंगा कह कर प्रार्थी को बिना बताए घर से भगा ले गया था और आरोपी अपने घर में पत्नी बनाकर रखा था। आरोपी यह जानते हुए कि पीड़िता नाबालिग है फिर भी पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाया जिससे पीड़िता गर्भवती हो गई साथ ही एक नवजात शिशु बालक को जन्म दिया जो नवजात शिशु की भी मौत हो गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना खड़गवां में अपराध क्रमांक 298/21 धारा 363, 366, 376(2)(ढ) IPC पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपी की पतासाजी के दौरान पता चला कि आरोपी अपने ससुराल कोटेया आया है जिसे तत्काल जाकर गिरफ्तार कर दिनांक 02/09/21 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया है। संपूर्ण विवेचना कार्रवाई एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी खड़गवां विजय सिंह, सहायक उपनिरीक्षक रघुनाथ सिंह मरावी, आरक्षक जसप्रीत सिंह सैनी, धनंजय निषाद, सैनिक विनय श्याम शामिल रहे।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...