कोरिया छत्तीसगढ़

अंर्तराज्यीय शराब एवं गाँजा तस्करों को पुलिस टीम ने पकड़ा… एनडीपीएस और आबकारी के प्रकरण में हुई कार्यवाही

रमेश राजपूत

कोरिया – पुलिस द्वारा ड्रग्स एवं नारकोटिक्स के विरुद्ध प्रारंभ किऐ गऐ “निजात” अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह निर्देशन में निरन्तर सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में 04.09.2021 को थाना कोटाडोल ने ग्राम कमर्जी बहेरा में प्राप्त मुखबिर की सुचना पर अंर्तराज्यीय गांजा तस्कर पिंटू उर्फ़ अमीर सिंह के पास से बिक्री हेतु मादक पदार्थ गांजा 01 किलो 340 ग्राम कीमती 6000 रुपये को जप्त कर अपराध क्रमांक 54/2021 धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत विवेचना में लिया गया, अंर्तराज्यीय गांजा तस्कर कमलेश तिवारी उर्फ़ लालु निवासी बिछियाटोला थाना केल्हारी निवासी को ग्राम कमर्जी में मोटरसाइकिल क्रमांक MP65M-4031 एवं एक किलो 600 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 7500 रुपये जुमला कुल कीमत 37500 रुपये गांजा जप्त किया गया है। जिस पर अपराध क्रमांक 56/2021 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत विवेचना में लिया गया। इसके अलावा ग्राम कमर्जी बहेरा में ही अंर्तराज्यीय शराब तस्कर पिंटु उर्फ़ अमीर सिंह के पास से किराना दुकान में बिक्री हेतु रखे गए अवैध देशी प्लेन मध्यप्रदेश की मार्का लगी शराब 23 पाव एवं महुआ शराब 06 लीटर 140 मिली. कीमती 1910 रुपये आरोपी के पास से जप्ती कर अपराध क्रमांक 55/2021 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत विवेचना में लिया गया। एनडीपीएस एक्ट एवं आबकारी एक्ट में निहित वैधानिक प्रावधानों का पालन करते हुए आरोपियों का कृत्य धारा 20(A) एनडीपीएस एक्ट एवं 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत में दण्डनीय अपराध पाऐ जाने से आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रकरण पंजीबद्ध पश्चात विवेचना में लिया गया एवं न्यायिक रिमांड पर न्यायालय जनकपुर भेजा गया है।

error: Content is protected !!
Letest
शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्परता! छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर आकर्षक साज-सज्जा के साथ सजा पुलिस कल्य... जन्मदिन के जश्न में 200 लोगों का हुड़दंग..रोकने पहुंचे न्यायाधीश से मारपीट और धमकी, सरकंडा पुलिस ने ... मुंगेली में टेंट टेंडर का खेल! बिना टेंडर करीबियों को काम देने का मामला.. सालों से कारोबार कर रहे टे... बिलासपुर: पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का सख्त रुख, 259 को अल्टीमेटम… तत्काल काम पर लौटें, नहीं तो... लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में गरजे केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार... बोले- मतदाता सूची की शुद्धता ल... राष्ट्रीय स्तर पर चमके मस्तूरी के दो होनहार खिलाड़ी... राघव और विराट का दिल्ली में धमाकेदार प्रदर्शन... चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ से फसलें तबाह, नुकसान का आकलन करने खेतों में उतरीं कृषि विभाग और बीमा कंपनी क... लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता का संदेश, बिलासपुर में गूंजा ‘राष्ट्र प्रथम’ का संकल... सुबह का सफर बना जिंदगी का आखिरी सफर! तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, सरपंच चुनाव की हार का बदला लेने रची खूनी साजिश! 1.20 लाख की सुपारी देकर अपहरण और गला घोंटकर हत्या,