पचपेड़ी

अज्ञात कारणों से महिला ने लगाई फांसी…पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मनवा की घटना

उदय सिंह

बिलासपुर – पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मनवा में एक महिला द्वारा अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मनवा निवासी गंगोत्री पटेल पति महेश पटेल, उम्र करीब 30 वर्ष की 12 जून की सुबह घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली। परिजनों ने जब महिला को देखा तो वह साड़ी के फंदे से झूल रही थी। घटना की जानकारी तत्काल पचपेड़ी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया और पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया। प्रारंभिक जांच में महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई है, हालांकि आत्महत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। घटना को लेकर पुलिस ने मृतिका के परिजनों एवं आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है, ताकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके। फिलहाल पचपेड़ी पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...