कोरिया छत्तीसगढ़

लाखों की चोरी के 02 आरोपी समेत चोरी का सामान खरीदने वाला भी गिरफ्तार, 01 आरोपी नाबालिग

रमेश राजपूत

कोरिया – पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष कुमार सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह के निर्देशन में थाना केल्हारी के अपराध क्रमांक 59/2021 धारा 457, 380 भा.द.वि. मामले के आरोपी की तलाश के लिए एसडीओपी मनेन्द्रगढ़ तथा साइबर सेल स्टाफ पुस्कल सिन्हा, प्रिंस राय के साथ थाना प्रभारी केल्हारी जे.आर.बंजारे अपने स्टाफ के साथ टावर लोकेशन के आधार पर मनेंद्रगढ़ से पकड़कर अपचारी बालक तथा इसके साथी कृष्ण सिंह पिता ईश्वर सिंह उम्र 20 साल निवासी कछौड़ को पकड़कर पूछताछ करने पर बताया कि घटना दिनांक 26.08.2021 को शाम 7.00 बजे से 8.00 बजे के मध्य घर में छत तरफ से प्रवेश कर आलमारी खोल कर सोने की अंगूठी 03 नग, सोने का चैन 01 नग को चोरी कर मनेन्द्रगढ़ के संतोष सोनी पिता गुलाबचंद सोनी उम्र 46 साल निवासी मनेंद्रगढ़ के पास 35000₹ रूपए में बेच दिया था। उक्त चोरी की रकम को पुलिस टीम ने बरामद किया। आरोपी ने बताया कि सोने की एक चैन एवं तीन अंगूठी को गलाकर उसका स्वरूप बदला गया है जिससे साक्ष्य को विलोपित किया जा सके। गलाकर परिवर्तित किए गए सोने के की कीमती लगभग 111000₹ और कीमती 122000₹ रूपए का माल बरामद किया गया। मामले में धारा 411, 201, 34 भा.द.वि जोड़ा गया है। अपचारी बालक को गिरफ्तार कर बाल न्यायालय आरोपी कृष्णा सिंह तथा संतोष कुमार सोनी को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।

error: Content is protected !!
Letest
मल्हार: नारियल खरीदने के विवाद ने लिया खूनी रूप, धारदार कैची से पिता-पुत्र पर हमला, हालत गंभीर हैवानियत की हद....नाबालिग से दुष्कर्म...फिर गर्भपात कराकर पिता संग दी जान से मारने की धमकी..बाप- बेट... तीन राज्यों में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न.. ढोल-ताशों के साथ बांटी झालमुड़ी तखतपुर : गंदगी फैलाने के आरोप में बवाल... हरियाणा से आए हार्वेस्टर संचालकों पर हमला, रॉड-डंडों से बे... सुलह कराने गए युवक की हत्या...मोपका चौक हत्याकांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार माँ महामाया मंदिर में 150 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार संपन्न, नि:शुल्क आयोजन बना आस्था का केंद्र बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस...