बिलासपुर

फिर दो सुने मकानों का टूटा ताला….लाखों के सोने चांदी के जेवर हुए चोरी, तीजा मनाने बाहर गए थे मकान मालिक

रमेश राजपूत

बिलासपुर – तीजा मनाने बाहर गए प्राध्यापक और डॉक्टर के घर को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए, लाखों के सोने चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया है। जब दोनों ही प्रार्थी घर वापस लौटे तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। जिन्होंने सकरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार बीएन सिटी लोखंडी में आयुर्वेद चिकित्सा कालेज की प्राध्यापक डॉ कविता प्रधान रहती है, जो 8 सितंबर को जशपुर चली गई थी, जो 12 सितंबर को वापस बिलासपुर लौटी तो देखा उनके घर बीएन सिटी प्लॉट नंबर 60 में मकान के भीतर दरवाजे का कुंदा उखड़ा हुआ है

और कमरे की आलमारी में रखे गहने गायब है। वही बीएन सिटी प्लॉट नंबर 100/1 में रहने वाले निजी डॉ लगन दास महंत भी विगत 8 सितंबर को चाम्पा चले गए थे, जो 12 सितंबर को ही वापस लौटे, जिनके घर के दरवाजे का लॉक टूटा हुआ था और कमरे की आलमारी से सोने के गहने गायब थे। मामले में दोनों ही प्रार्थियों ने थाना सकरी में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने धारा 380, 457 के तहत अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत...