कोरिया छत्तीसगढ़

दहेज प्रताड़ना के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार, बेरहमी से करता था मारपीट….

रमेश राजपूत

कोरिया – प्रार्थीया ने  03/09/21 को थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई की प्रार्थीया की शादी वर्ष 2005 में समय लाल सूर्यवंशी उर्फ पप्पू के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ संपन्न हुआ था जिसके 3 बच्चे हैं प्रार्थीया का पति समय लाल 2 वर्षों से शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर बोलता था कि तुम अपने मायके से दहेज में कुछ लेकर नहीं आई हो जा कर लेकर आओ और उसके साथ मारपीट करता था। आरोपी ने अपनी पत्नी को दूसरी महिला को पत्नी बनाकर लाने तथा घर से बाहर निकालने की भी धमकी देता था। दिनांक 02/09/21 को रात्रि 10:00 बजे समय लाल घर आया और प्रार्थीया को सामने पडे हुए लोहे का टुकड़ा से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी भी दिया गया। प्रार्थीया ने तंग आकर खड़गवां थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया जिसपर थाना खड़गवां में अपराध क्रमांक 307/21 धारा 323,498(A) 506 IPC कायम कर अपराध विवेचना कर पतासाजी चालू किया गया। आरोपी घटना दिनांक से फरार था इधर-उधर घूम कर रह रहा था जो दिनांक 14/09/21 को खड़गवां पुलिस द्वारा घेराबंदी कर आरोपी समय लाल उर्फ पप्पू पिता रामनारायण जाति हरिजन उम्र 35 वर्ष खड़गवां को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

error: Content is protected !!
Letest
जन्मदिन के जश्न में 200 लोगों का हुड़दंग..रोकने पहुंचे न्यायाधीश से मारपीट और धमकी, सरकंडा पुलिस ने ... मुंगेली में टेंट टेंडर का खेल! बिना टेंडर करीबियों को काम देने का मामला.. सालों से कारोबार कर रहे टे... बिलासपुर: पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का सख्त रुख, 259 को अल्टीमेटम… तत्काल काम पर लौटें, नहीं तो... लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में गरजे केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार... बोले- मतदाता सूची की शुद्धता ल... राष्ट्रीय स्तर पर चमके मस्तूरी के दो होनहार खिलाड़ी... राघव और विराट का दिल्ली में धमाकेदार प्रदर्शन... चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ से फसलें तबाह, नुकसान का आकलन करने खेतों में उतरीं कृषि विभाग और बीमा कंपनी क... लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता का संदेश, बिलासपुर में गूंजा ‘राष्ट्र प्रथम’ का संकल... सुबह का सफर बना जिंदगी का आखिरी सफर! तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, सरपंच चुनाव की हार का बदला लेने रची खूनी साजिश! 1.20 लाख की सुपारी देकर अपहरण और गला घोंटकर हत्या, बिलासपुर:- इंस्टाग्राम पर दोस्ती, यूएस मार्केट में ट्रेडिंग का झांसा... SECL के रिटायर्ड डिप्टी GM स...