जांजगीर चाँपा

घर के बाहर से सूमो की चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार…. बेचने ग्राहक की कर रहा था तलाश

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – वाहन चोरी कर बेचने की फिराक में घूम रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा है, जिससे वाहन टाटा सूमो जब्त कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी शीतल प्रसाद सोनवानी पिता किरण कुमार निवासी जांजगीर ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज की दिनाक 17/09/23 को घर के बाहर में रखे टाटा सूमो गोल्ड वाहन को कोई अज्ञात आरोपी चोरी कर ले गया हैं जिस पर अपराध कायम कर विवेचना किया गया। इस दौरान सूचना प्राप्त हुआ कि आरोपी परवेज आलम उम्र 34 वर्ष निवासी राताखार कोरबा द्वारा टाटा सूमो को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है सूचना पर आरोपी को घेरा बंदी कर पकड़ा गया और हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, जिसने जुर्म स्वीकार किया, जिसे हिरासत में लेकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक अशोक वैष्णव, प्रधान आरक्षक अवधेश तिवारी अन्य स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
जन्मदिन के जश्न में 200 लोगों का हुड़दंग..रोकने पहुंचे न्यायाधीश से मारपीट और धमकी, सरकंडा पुलिस ने ... मुंगेली में टेंट टेंडर का खेल! बिना टेंडर करीबियों को काम देने का मामला.. सालों से कारोबार कर रहे टे... बिलासपुर: पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का सख्त रुख, 259 को अल्टीमेटम… तत्काल काम पर लौटें, नहीं तो... लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में गरजे केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार... बोले- मतदाता सूची की शुद्धता ल... राष्ट्रीय स्तर पर चमके मस्तूरी के दो होनहार खिलाड़ी... राघव और विराट का दिल्ली में धमाकेदार प्रदर्शन... चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ से फसलें तबाह, नुकसान का आकलन करने खेतों में उतरीं कृषि विभाग और बीमा कंपनी क... लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता का संदेश, बिलासपुर में गूंजा ‘राष्ट्र प्रथम’ का संकल... सुबह का सफर बना जिंदगी का आखिरी सफर! तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, सरपंच चुनाव की हार का बदला लेने रची खूनी साजिश! 1.20 लाख की सुपारी देकर अपहरण और गला घोंटकर हत्या, बिलासपुर:- इंस्टाग्राम पर दोस्ती, यूएस मार्केट में ट्रेडिंग का झांसा... SECL के रिटायर्ड डिप्टी GM स...