बिलासपुरबेमेतरा

सुने मकान को एक बार फिर चोरों ने बनाया निशाना, दुकान सहित घर मे रखे सोने चाँदी के लाखों के सामानों पर किया हाथ साफ…..

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में चोरों का आतंक रुकने का नाम नही ले रहा है, रोजाना लगातार मकानों के ताले टूट रहे है, इस बार चोरों ने चकरभाठा थाना क्षेत्र के यातायात नगर में रहने वाले गुलाबा बाई सुर्यवंशी के मकान को निशाना बनाया है, जहाँ से अज्ञात चोर 2 लाख से अधिक के माल को चोरी कर ले गए है। दरअसल पीड़िता गुलाबा बाई सुर्यवंशी कोनी थाना क्षेत्र स्थित अपने गाँव परिवार सहित गई थी, वही यातायात नगर के दुकान और घर मे ताला लगा हुआ था, जब आज वह घर पहुँची तो पाया घर के भीतर के कमरे का ताला टूटा हुआ है और आलमारी में रखे सोने का नेकलेस वजन करीब 9तोला,सोने का कंगन 08 नग वजन करीब 8 तोला, सोने का झूमका वजन करीब 2 तोला, सोने मांगमोती वजन करीब डेढ तोला,

सोने की 02 नग अगूंठी वजन करीब 02 तोला, सोने की नथनी वजन करीब आधा तोला एवं चांदी का लच्छा 400 ग्राम, चांदी का हाफ करधन 300 ग्राम, चांदी का बिछिया 04 नग वजन 150 ग्राम, चांदी का तोडा 400 ग्राम व बीमा, कार्यालय का कागजात एवं नगदी रकम 65,000 रूपये तथा किराना एवं सुहाग भंडार के सामानो एवं बर्तन व कपडे करीब 2,00000 रूपये गायब थे, मामले में प्रार्थी ने चकरभाठा थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 380, 457 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...