कोरिया छत्तीसगढ़

अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बिक्री करने वाला पकड़ाया, अंग्रेजी शराब का जखीरा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

कोरिया – पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देशन पर कोरिया पुलिस द्वारा नारकोटिक्स एवं ड्रग्स के विरुद्ध कार्यवाही एवं जनजागरूकता अभियान निजात चलाया गया है तथा अवैध शराब विक्रेताओं पर भी कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। नारकोटिक्स एवं अवैध शराब के कारोबार करने वालों के संबंध में निरन्तर पतासाजी करने पर दिनांक 27.09.21 को मुखबिर से सूचना मिली कि गणेश जयसवाल निवासी नागपुर द्वारा छुपाकर अवैध शराब का विक्रय करता रहता है जिसकी सूचना पर पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी उप निरीक्षक ममता केरकेटटा को स्टाफ के साथ कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया  जिनके द्वारा शाम को आरोपी गणेश जयसवाल के घर महुआपारा नागपुर मे रेड किया गया है, आरोपी के घर से अवैध रूप से 2 कार्टून में रखा कुल 80 पाव अंग्रेजी शराब गोवा कुल कीमती 18720 रुपए का बरामद हुआ है। जिसे थाना पोड़ी से जप्त कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक ममता केरकेटटा नागपुर सहायता केंद्र प्रभारी, प्रधान आरक्षक राम रूप,  आरक्षक मुमताज एवं अन्य शामिल रहे।

error: Content is protected !!
Letest
जन्मदिन के जश्न में 200 लोगों का हुड़दंग..रोकने पहुंचे न्यायाधीश से मारपीट और धमकी, सरकंडा पुलिस ने ... मुंगेली में टेंट टेंडर का खेल! बिना टेंडर करीबियों को काम देने का मामला.. सालों से कारोबार कर रहे टे... बिलासपुर: पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का सख्त रुख, 259 को अल्टीमेटम… तत्काल काम पर लौटें, नहीं तो... लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में गरजे केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार... बोले- मतदाता सूची की शुद्धता ल... राष्ट्रीय स्तर पर चमके मस्तूरी के दो होनहार खिलाड़ी... राघव और विराट का दिल्ली में धमाकेदार प्रदर्शन... चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ से फसलें तबाह, नुकसान का आकलन करने खेतों में उतरीं कृषि विभाग और बीमा कंपनी क... लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता का संदेश, बिलासपुर में गूंजा ‘राष्ट्र प्रथम’ का संकल... सुबह का सफर बना जिंदगी का आखिरी सफर! तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, सरपंच चुनाव की हार का बदला लेने रची खूनी साजिश! 1.20 लाख की सुपारी देकर अपहरण और गला घोंटकर हत्या, बिलासपुर:- इंस्टाग्राम पर दोस्ती, यूएस मार्केट में ट्रेडिंग का झांसा... SECL के रिटायर्ड डिप्टी GM स...