छत्तीसगढ़बिलासपुर

पल्स पोलियो अभियान के तहत बिलासपुर के सवा तीन लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य, विधायक शैलेश पांडे ने की अभियान की शुरुआत

आगामी दो दिनों में घर घर पहुंचकर वॉलिंटियर छूट गए बच्चों को दवा पिलाएंगे

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

पल्स पोलियो सन्डे के साथ ज़िले के करीब तीन लाख,15 हज़ार 771 शून्य से 5 साल तक के बच्चों को पल्स पोलियो खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है, इसके लिए करीब 1948 केंद्र बनाए गए हैं ,यहां रविवार के अलावा सोमवार और मंगलवार तक लक्ष्य को पूरा किया जाएगा। रविवार को जहां सभी चिंतित अस्पतालों में विशेष अभियान चलाकर बच्चों को दवा की खुराक पिलाई गई तो वही आगामी दो दिनों में घर घर पहुंचकर वॉलिंटियर छूट गए बच्चों को दवा पिलाएंगे। अभियान की शुरुआत रविवार सुबह जिला अस्पताल में हुई ,जहां कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ विधायक शैलेश पांडे ने अपने हाथों से बच्चों को दवा की खुराक पिलाकर की। उन्होंने सभी को शुभकामनाएं देते हुए अभियान की जरूरत पर अपने विचार रखें । इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉक्टर अमर सिंह, डॉक्टर मधुलिका सिंह, डॉक्टर बी आर नंदा और अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहे। पूरे दिन भर बिलासपुर में अभियान के तहत लाखों बच्चों को पोलियो से बचाव के लिए दो बूंद जिंदगी की पिलाई जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी: जयरामनगर रेलवे फाटक अब 24 मार्च तक रहेगा बंद...इन रास्तों का करें उपयोग, शिक्षक हत्याकांड के फरार आरोपी ने घर पहुँचकर लगाई फांसी...पुलिस के हाथ लगने से पहले मौत को लगाया गले... VIDEO:- छत्तीसगढ़ में फिर पकड़ी गई अफीम की खेती…अब रायगढ़ जिले के तमनार में लहलहा रही थी हरियाली, मच... बिलासपुर: ऑनलाइन सट्टे पर बड़ी कार्रवाई... लाखों की नगदी और लग्जरी सामान के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार खनिज विभाग ने फिर की घेराबंदी, खनिजो का अवैध परिवहन करने वाले 5 हाइवा और 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, खाद्य सुरक्षा विभाग हुआ अलर्ट..नवरात्रि और गर्मी को देखते हुए वाटर प्लांट और संस्थाओं की हुई जांच, प... सीपत: चखना सेंटर में सेना के जवान पर हमला...संचालक और कर्मचारियों ने की मारपीट,पुलिस कार्रवाई पर उठे... बिलासपुर: पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला...महिला थाने के पास गला काटने की कोशिश बकरी-बकरा चोर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार...अन्य साथियों की तलाश जारी, कब्जे से बिक्री रकम जब्त जमीन विवाद में शिक्षक की निर्मम हत्या....फिर शव को जलाने का प्रयास, क्षेत्र में सनसनी