बिलासपुर

दिनदहाड़े झपटमारी…. बैंक महिला कर्मचारी से मोबाइल छीनकर फरार हुआ बाइक सवार

उदय सिंह

बिलासपुर – शहर में झपटमारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां दिनदहाड़े एक बैंक महिला कर्मचारी से अज्ञात बदमाश ने मोबाइल छीन लिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी जरीना खान, जो गुरुद्वारा के सामने दयालबंद क्षेत्र में रहती हैं और एक्सिस बैंक में कार्यरत हैं, 18 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 11:30 बजे अपनी स्कूटी से दयालबंद से तोरवा स्थित किराये के मकान की ओर जा रही थीं। जैसे ही वह गुरुद्वारा के पास पहुंचीं, तभी एक अज्ञात युवक मोटरसाइकिल से आया और झपट्टा मारकर उनके बैग के बाहर रखे पैकेट से मोबाइल फोन छीन लिया।
बताया गया कि आरोपी युवक काले रंग की टी-शर्ट पहने हुए था और घटना को अंजाम देने के बाद तेजी से तोरवा की ओर भाग निकला। छीना गया मोबाइल रियलमी 14टी कंपनी का बताया जा रहा है, जिसकी कीमत लगभग 15 हजार रुपये है। घटना के बाद पीड़िता ने अपने मकान मालिक को इसकी जानकारी दी और फिर थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। सिटी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 304-बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत :- पुलिस के नाम पर धमकी देकर 45 हजार रुपये की अवैध वसूली... आरोपी गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- सड़क बनी तालाब, गड्ढों में डाला जाल……मछली पकड़कर कांग्रेस ने किया अनोखा विरोध प्रदर... बिलासपुर - नाले में अर्धनग्न महिला का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस मासूम से दुष्कर्म केस में 2 नाबालिग दोषियों को मिली सजा... उत्कृष्ट विवेचना को मिलेगा सम्मान, 'मन की बात' में गूंजा था मल्हार, आज बदहाल सड़कें और गहरे गड्ढे विकास की हकीकत कर रहे बयां, बरसात में... बेखौफ चोरों की पुलिस को खुली चुनौती... बैंक की दीवार तोड़ी, एटीएम फोड़ा, CCTV से भी की छेड़छाड़ तलवार लेकर ढाबा संचालक का उत्पात... बीच-बचाव करने पहुंचे ट्रक चालकों से मारपीट, वाहन में तोड़फोड़ बिलासपुर:- करंट ने फिर ली एक महिला की जान... किचन के शेड में दौड़ रहा था करंट, चपेट में आने से हुई म... जांजगीर चाम्पा:- हनुमान धारा के पास डबरीनुमा तालाब में मिली अज्ञात युवक की लाश, हत्या की आशंका, पहचा... बिलासपुर में आसमानी कहर, धान रोपने गए किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर दर्दनाक मौत