कोरिया छत्तीसगढ़

अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर 40 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार…थाना मनेन्द्रगढ़ के टीम की बड़ी कार्यवाही

रमेश राजपूत

कोरिया – पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष कुमार सिंह द्वारा अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही करने निर्देश किया जा रहा है, उसी तारतम्य में थाना मनेन्द्रगढ़ में मुखबीर से सूचना मिली कि मध्यप्रदेश का बोलेरो वाहन क्रमांक एमपी 65 बीबी-0589 में जनकपुर, मनेन्द्रगढ़ मार्ग से होते हुये अवैध शराब रखकर आ रहा है, तत्काल उक्त सूचना से पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष कुमार सिंह को अवगत कराया गया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी मनेन्द्रगढ राकेश कुमार कुर्रे के निर्देशन में आरोपियों की घेराबंदी करने थाना मनेन्द्रगढ़ टीम कार्यवाही हेतु रवाना हुई एवं ग्राम पेण्ड्री तिराहा मनेन्द्रगढ, जनकपुर मार्ग मुखबीर के बताये अनुसार घेरा बंदी कर संदेही व्यक्तियों के वाहन को पकड़ा, आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही एवं तलाशी लेने पर आरोपी संजीत श्रीवास्तव पिता कृष्ण मुरारी उर्फ श्याम सुन्दर श्रीवास्तव उम्र 39  वर्ष निवासी थाना मऊ जिला चित्रकूट हाल केशवाही शराब भट्टी दुकान थाना बुढार जिला अनुपपुर, प्रेम सिंह पिता इन्द्रमान सिंह उम्र 42 वर्ष निवासी जमुनिया थाना बुढ़ार जिला शहडोल (मध्यप्रदेश), अर्पित सिंह परिहार पिता विनय बहादुर सिंह परिवार उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम केशवाही थाना बुढार जिला शहडोल मध्यप्रदेश (स्थाई पता गंगरिया थाना नागौर  जिला सतना (मध्यप्रदेश), वाहन चालक मुकेश कुमार प्रजापति पिता श्रीराम कुमार प्रजापति उम्र 25 वर्ष निवासी धनौरा केशवाही थाना बुढार (मध्यप्रदेश ) के पास से कुल 40 पेटी अंग्रेजी शराब गोवा 35 पेटी (315 लीटर) एवं ब्लू चिप 05 पेटी (15 लीटर) कुल 360 लीटर शराब, एक बोलेरो वाहन कुल कीमती 14,60,000/ रूपये।

जिसे जप्त कर आरोपियो का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अधीन आने से आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक सचिन सिंह थाना प्रभारी मनेन्द्रगढ़, सहायक उप निरीक्षक आर०एन०गुप्ता, आरक्षक इस्ताक खान, जितेन्द्र ठाकुर, राजेश कुमार, भूपेन्द्र यादव, पुरूषोत्तम बघेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...