दुर्ग

भीषण आगजनी :- होटल और सेल बाज़ार में लगी भीषण आग…कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू, हुआ लाखों का नुकसान

रमेश राजपूत

दुर्ग – जिले में आगजनी की बड़ी घटना सामने आई है जिसमें  कोतवाली थाना क्षेत्र में संचालित घर—संसार सेल में भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उसकी चपेट में एक होटल भी आ गया। भीषण आग की वजह से उठती लपटों और धुंए की गुबार की वजह से पूरे इलाके में कोहराम मच गया। उस वक्त होटल के भीतर 7 लोग थे, जो मारे खौफ के मदद की गुहार लगा रहे थे। हालांकि उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।बताया जा रहा है कि घटना देर रात की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में शहर के नामी होटल शीला और घर संसार सेल अगल—बगल ही संचालित हो रहे हैं। बीती रात अचानक चिंगारी फूटा और कुछ ही देर भी भीषण आग के रुप में तब्दील हो गया। उस आग को हवाओं का साथ मिला और देखते ही देखते होटल और सेल दोनों ही उसकी चपेट में आ गए। आग के विकराल रूप को देखते हुए तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। सूचना के तुरंत बाद ही दमकल की 15 गाड़ियां पहुंचती गई और चारों ओर से पानी का बौछार शुरू हुआ। घंटों की मशक्कत के बाद कहीं जाकर आग को बुझाने में फायर ब्रिगेड को सफलता मिल गई, लेकिन आग की ताप अब भी बरकरार है। आग लगने के पीछे वजह फिलहाल शॉर्ट सर्किट ही माना जा रहा है। पुलिस के मुताबिक चिंगारी इलेक्ट्रिक बोर्ड से फूटी थी, जिसने भीषण रुप ले लिया और होटल व घर—संसार सेल को अपनी चपेट में ले लिया। नुकसान को लेकर किसी तरह का अनुमान सामने नहीं आया है। सबसे अच्छी बात यह रही कि इस भयानक हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला,