जांजगीर चाँपा

पुलिस ने किया अवैध शराब का जखीरा बरामद, 792 पेटी शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार मध्यप्रदेश से शराब लाकर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर करते थे शराब की बिक्री

निर्माणाधीन मकान-गोदाम में छिपा कर रखा गया था 35 लाख का शराब

देवेंद्र निराला

जांजगीर-चांपा/महासमुंद| प्रदेश में दीगर राज्यों से शराब लाकर खपाने वाले अंतर्राज्यीय शराब तस्करी का जांजगीर चांपा एवं महासमुंद पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए तीन आरोपियों से 792 पेटी शराब बरामद किया है, जप्त शराब कि कीमत लगभग 35 लाख आंकी गयी है| पुलिस ने अवैध शराब के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है वही दो आरोपीयो कि संघनता से तलाश जारी है| पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले बाहरी राज्यो से अवैध शराब परिवहन-तस्करी की सूचना पर पुलिस अधीक्षक जांजगीर चाम्पा श्रीमती पारुल माथुर

एवं पुलिस अधीक्षक जिला महासमुंद जितेंद्र शुक्ल के संयुक्त सूचना समन्वय एवं निर्देशन तथा अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चाम्पा श्रीमती पद्मश्री तंवर के नेतृत्व में थाना सारागांव थाना बम्हनीडीह थाना चाम्पा के पुलिस दल की संयुक्त टीम गठित कर बड़ी मात्रा में अवैध शराब संग्रहण किये जाने की सूचना पर छापामार कार्यवाही ग्राम कोनहापाट थाना सारागांव में की गई, जहा दीपक महंत के फार्म स्थित निर्माणधीन मकान गोदामनुमा घर मे 792 पेटी (38016 पाव) लगभग 6842.880 लीटर गोवा विस्की लगभग कीमती 3500000 रुपया (पैतीस लाख रुपये) बरामद किया गया। जो मौके पर उपस्थित पाए गए राजू महंत, समारू महंत, मनीष सहिस से पूछताछ पर बताया गया की राजेश पटेल निवासी मधुबन थाना बसना जिला महासमुंद एवम दीपक महंत निवासी कोनहापाट थाना सारागांव के द्वारा उपरोक्त शराब को बाहर (म.प्र.) से मंगा कर रखा गया है।

और इनके द्वारा देखरेख एवम आसपास वितरण एवम खपाने का कार्य किया जाता है। मामले में थाना सारागांव में अप. क्र 05 / 2020 धारा 34 (2) आब. एक्ट के तहत अरोपितगन राजेश पटेल, दीपक महंत, राजू महंत, समारू महंत, मनीष सहिस के विरुद्ध अपराध दर्ज किया जा कर विवेचना में लिया गया प्रकरण में आरोपी राजू महंत, समारू महंत, मनीष सहिस को विधिवत गिरफ्तार किया गया है जबकि दीपक महंत एवं राजेश पटेल की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि...