बिलासपुर

लोगों के सपनो से खिलवाड़…आवास दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का खेल, दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे,,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – आवास दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने अशोक नगर की कालिया बाई से नगर निगम में आवास दिलाने के लिए दो लाख 75 हजार रूपयों की धोखाधड़ी की है। वही धोखाधड़ी के मामले का खुलासा करते हुए सीएसपी स्नेहिल साहू और थानेदार परिवेश तिवारी ने बताया, कि मामले की शिकायत पर आरोपियों की पतासाजी के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी को अशोकनगर से जबकि दूसरे आरोपी को चांटीडीह से गिरफ्तार किया, पुलिस को पूछताछ में दोनों ने ठगी के आरोप को कबूल करते हुए बताया, कि आरोपी सौरभ जायसवाल अपने साथी राहुल के दुकान गया, दुकान में निगम की रसीद को एडिटिंग कर फर्जी तरीके से तैयार किया। फर्जी रसीद के सहारे महिला को मकान दिलाने का झांसा देते हुए  2 लाख 75 रूपयों की ठगी को अंजाम दिया, आरोपियों के पास से प्रिंटर,मॉनिटर, स्कैनर, लैमिनेटर,कीबोर्ड, माउस,चार नग पावर प्लग को बरामद किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि...