जांजगीर चाँपा

जिला पंचायत के असिस्टेंट डायरेक्टर दिग्विजय दास महंत अनाचार के मामले में गिरफ्तार,

रमेश राजपूत

जांजगीर – जिला पंचायत जांजगीर में पदस्थ असिस्टेंट डायरेक्टर दिग्विजय दास महंत उम्र 37 वर्ष को जांजगीर पुलिस ने गंभीर अनाचार के मामले में शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। आरोपी मूलतः थाना कटघोरा जिला कोरबा के मोहलाईनभाठा का निवासी है तथा वर्तमान में जांजगीर में पदस्थ है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ने पीड़िता से जान पहचान कर मोबाइल के माध्यम से बातचीत शुरू की और तीन वर्षों तक उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता रहा। आरोपी ने पीड़िता को अविवाहित होने का झूठा भरोसा दिया जबकि वह पहले से विवाहित था। इतना ही नहीं, आरोपी ने पीड़िता को अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मानसिक रूप से भी प्रताड़ित किया। पीड़िता की शिकायत पर थाना जांजगीर में 28 जून को अपराध दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध तत्काल विवेचना शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में, अति. पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन तथा डीएसपी कविता ठाकुर के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया, जिसके आधार पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी (थाना प्रभारी जांजगीर), सउनि राम प्रसाद बघेल, आरक्षक विरेन्द्र भैना व अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी : कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आए पति-पत्नी, दोनो की दर्दनाक मौत से गांव में पसरा ... पड़ोसियों के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग पर चाकू से हमला.. सकरी थाना क्षेत्र में फिर हुई ... तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत…एसडीआरएफ की मदद से निकाला गया शव, VIDEO:- जेसीबी के टायर में हवा भरते समय हुआ जोरदार ब्लास्ट, हेल्पर की मौत… दर्दनाक हादसे का वीडियो आ... 1.77 करोड़ रुपये की निवेश धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार...शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लगाया था करोड़ों... रामबोड़ कुसुम प्लांट में हादसा, मेंटेनेंस के दौरान तीन कर्मचारी झुलसे... 2 अपोलो में भर्ती, 1 रायपुर... वारंट तामील में लापरवाही पड़ी भारी... तात्कालीन सिरगिट्टी थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस सस्पेंड... VIDEO रफ्तार का कहर…कोयले से भरा ट्रेलर पलटा, बाइक सवार दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, बेलतरा हाईवे प... सर्पदंश के फर्जी मामलों से शासन को लगाया लाखों का चूना...जिले में शुरू हुई कार्रवाई, तोरवा थाने में ... चाकू की नोक पर युवक से लूट, तीन अज्ञात आरोपियों ने स्कूटी और नकदी छीनी,