बिलासपुर

अंधविश्वास में साथी की ही नरबलि का मामला, गड़ा धन निकालने के चक्कर मे हुई थी हत्या….दोनो आरोपी गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – आज हम भले ही हम 21 वी सदी में जी रहे है। लेकिन आज भी दुनिया मे अंधविश्वासी लोगो की कमी नही हैं। ताज्जुब की बात तो यह है कि आज भी तंत्र विद्या के नाम से नर बली जैसे कृत्य हो रहे है। एक ऐसा ही मामला न्यायधानी के हिर्री थाना क्षेत्र में सामने आया है। जहा अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने के दौरान बुधवार को बिलासागुड़ी में हिर्री पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया है। जिसमे हिर्री थाना क्षेत्र के ग्राम खरकेना में रहने वाले युवक सुरेश कुमार साहू की हत्या को लेकर बड़े भाई राम प्रसाद साहू के शिकायत पर पुलिस ने जबलपुर और सतना से आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसका खुलासा करते हुए बिलासपुर पुलिस ने बताया कि प्रार्थी के शिकायत के बाद से ही मामले में पुलिस की टीम आरोपियो के सम्बंध में जानकारी ले रही थी पर मृतक युवक के किसी से भी दुश्मनी नही होने की बात पुलिस को पता चली। तब पुलिस ने अपनी जांच की दिशा बदलते हुए युवक के पृष्ठभूमि और उससे जुड़े लोगों की पतासाजी शुरू की।

पुलिस को इस दौरान पता चला कि मृतक युवक सुरेश जादू टोना और गड़े धन की तलाश में रहा करता था तथा इसके लिये वह सुभाष दास मानिकपुरी और माखन दास के सम्पर्क में था। ये दोनों भी गड़े धन को पाने के लिये जादू टोने के उपक्रम में लगे थे। दोनो आरोपी घटना के बाद से ही गांव से फरार चल रहे थे। जिन शातिर हत्यारों  सुभाष दास मानिकपुरी और माखन दास को हिर्री पुलिस ने मध्यप्रदेश के सतना और जबलपुर से हिरासत में लिया। जहा पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि सुभाष जबलपुर में गार्ड की नौकरी कर रहा है। सुभाष को माखनदास की निशानदेही पर जबलपुर से हिरासत में लिया गया।  कड़ाई से पूछताछ करने पर  दोनों ने अपना जुर्म कबूल किया। गड़े धन और हंडा के लालच में आकर मृतक सुरेश साहू की बलि देना कबूल किया। जिसके बाद सभी आरोपियों को स्थानीय पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 

error: Content is protected !!
Letest
कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद... जेल में बंद विचाराधीन कैदी की मौत मामले में हत्या का केस दर्ज, दो साल बाद खुली जांच की नई दिशा सीपत:- प्रेमिका बनी कातिल: शादीशुदा प्रेमी का गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, घसीटकर बाड़ी में फेंकी ला... डॉक्टरों की लेटलतीफी नहीं होगी बर्दाश्त! कलेक्टर संजय अग्रवाल का औचक निरीक्षण, अस्पताल में मचा हड़कं... बिलासपुर में दिल दहला देने वाला हादसा! डिवाइडर से टकराते ही लोहे का पाइप पेट के आरपार, तीन युवक गंभी...