पचपेड़ी

लूट के तीनो आरोपी 24 घंटो के भीतर गिरफ्तार ,लूट की रकम बरामद…बाहर भागने के फिराक में थे आरोपी

उदय सिंह

पचपेड़ी – प्रार्थी ठान सिंह भार्गव पिता नारायण सिंह भार्गव उम्र 40 साल निवासी विद्याडीह टांगर शिकायत दर्ज कराई की 16.11.2021 को सुबह करीबन 10:00 बजे अपने साथी लक्ष्मी प्रसाद वर्मन ग्राम बोहारडीह वाले के मोटर सायकल हीरो होण्डा साइन कमांक सी.जी.11 ए.डी 5157 से काम से बिलासपुर गये थे। काम होने के बाद वापस अपने गांव आ रहे थे करीब शाम 6:00 बजे बोहारडीह नाला गोडाडीह रोड के पास पहुंचे थे उसी समय मोबाईल में फोन आया तो दोनो मोटर सायकल को रोककर किनारे में खड़ा होकर बात कर रहे थे, तभी बोहारडीह तरफ से मोटर सायकल होण्डा ड्रीम युगा लाल काला रंग का क्रमांक सी. जी 10 ए क्यू 8703 में मुकेश यादव राजू यादव, दुर्योधन केंवट तीनो आये और जहां हम लोग खड़े थे वही मोटर सायकल को रोककर नीचे उतर कर तीनों हाथ – मुक्का से मारपीट कर प्रार्थी के पास में रखे पर्स को जिसमें पासपोर्ट फोटो, आधार कार्ड, नगदी रकम 13000 रूपये को लूट कर तीनो मोटर सायकल से भाग गये कि रिपोर्ट पर अपराध धारा 323,394,34 भादवि के अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटनास्थल के आसपास पता पतासाजी करते हुए पता चला कि कुछ संदिग्ध लोग बाहर राज्य भागने की तैयारी में है, इस पर तत्काल ग्राम गोडाडीह में घेराबंदी करते हुए आरोपियों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर घटना को अंजाम देना स्वीकार किये , साथ ही लूट के रकम को साथ चल कर जप्त कराये, उनके कब्जे से लूट किए गए नगदी 4000 रूपये आधार कार्ड, पासपोर्ट साईज फोटो को जप्त कर आरोपियों को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड कर भेजा गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रवीण राजपूत, प्रआर रामबहोर सिन्हा दुलार साय टोप्पो आर. दिनेश घृतलहरे, राकेश भारद्वाज का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि...