अवर्गीकृत

राष्ट्रीय व्यापार मेला का हुआ समापन

लाखों लोगो के पहुँचने से हुआ 20 करोड़ से अधिक का कारोबार

बिलासपुर प्रवीण भट्टाचार्य

बिलासपुर -पांच दिवसीय राष्ट्रीय उद्योग मेले का समापन मंगलवार शाम को हो गया आखरी दिन भी यहां जनसैलाब उमड़ पड़ा कभी ग्वालियर मेले की जो धमक हुआ करती थी अब् वो ख्याति बिलासपुर के इस व्यापार मेले ने अपने नाम कर ली है यहां औपचारिक रूप से 500 स्टॉल लगे थे और उतने ही करीब स्टॉल अनौपचारिक भी रहे ।5 दिनों तक कारोबार, मनोरंजन जमकर हुआ दावा किया जा रहा है कि इस दौरान 5 से सात लाख लोग मेले में पहुंचे और करीब 20 करोड का कारोबार इस दौरान हुआ मेले के आयोजक इस कसौटी पर मेले को बेहद सफल मान रहे हैं क्योंकि लोग स्वयं उन्हें आकर यह बताते रहे हैं कि मेले में उन्हें खूब आनंद आया ।

यहां सुई से लेकर क्रेन और पेचकस से लेकर ट्रांसफार्मर तक सब कुछ बेचा खरीदा गया। इस बार 50 से अधिक नए उत्पाद भी मेले में आकर्षण के केंद्र है यहां सिर्फ कारोबार भर नहीं हुआ साथ ही लोगों ने तरह तरह के मनोरंजन के साधनों का भी जमकर लुत्फ लिया मेले में राजस्थान से लेकर बिलासपुर और अन्य प्रदेशों के व्यंजन भी खानपान के स्टॉल में उपलब्ध थे जिन का स्वाद लेने वालों की भी लंबी कतार हर वक्त मेले में नजर आई। हर उम्र और वर्ग का ख्याल मेले में रखा गया यही वजह है कि मेले का आनंद सभी ने अपने-अपने ढंग से लिया

अंतिम दिन, दिन में भले ही भीड़भाड़ कम नजर आई लेकिन शाम होते-होते यहां जनसैलाब उमड़ पड़ा । रात करीब 11:30 बजे तक मेले में रौनक नजर आई और इसी के साथ 19 वा व्यापार मेला समाप्त हो गया अब सभी को अगले साल की प्रतीक्षा है जब एक बार फिर यह मेला इसी तरह गुलजार होगा ।यह मेला अब सिर्फ उद्योगपतियो का नहीं रह गया है यह जन-जन का मेला बन चुका है और यह बात इसी से साबित होती है कि लोग यहां बिना आमंत्रण के ही खींचे चले आते हैं।

व्यापार विहार परिसर में आयोजित पांच दिवसीय राष्ट्रीय व्यापार मेले का समापन मंगलवार को हो गया अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार यहां 20 करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ है तो वहीं स्टॉल लगाने वाले व्यवसायियों को भी आने वाले महीनों के लिए कारोबार की गारंटी भी स्टॉल विजिट करने वालों से मिली है

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...