छत्तीसगढ़बिलासपुर

उड़नदस्ता टीम ने की प्रिंटिंग प्रेसों में छापामार कार्रवाई संचालकों को प्रचार सामग्री का बिल और संख्या जमा करने के निर्देश

जिला निर्वाचन कार्यालय में गठित एमसीएमसी टीम के पास अभ्यर्थियों को विज्ञापन का पूर्व प्रमाणन कराना आवश्यक है

ठा.उदय सिंह

जिला निर्वाचन कार्यालय की उड़नदस्ता टीम ने प्रिंटिंग प्रेस में छापामार कार्रवाई की है। उड़नदस्ता टीम ने शहर के तारबाहर स्थित रूबी प्रिंटिंग प्रेस, जूनी लाईन के मयूर प्रिंटिंग प्रेस, मेडिकल काम्प्लेक्स के पीछे खण्डेलवाल प्रिंटिंग प्रेस, बृहस्पति बाजार स्थित अंकुर प्रिंटिंग प्रेस, मगरपारा रोड स्थित गोस्वामी प्रिंटर्स, करबला रोड स्थित सीजी प्रिंटर्स और तेलीपारा स्थित सन प्रिंटर्स पर छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान टीम ने प्रचार सामग्री की विस्तृत जानकारी और बिल प्रिंटिंग प्रेस संचालकों से मांगे हैं। उड़नदस्ता टीम ने प्रचार सामग्री में प्रकाशित विज्ञापन की अनुमति की जानकारी भी संचालकों से जमा करने को कहा है। उड़नदस्ता टीम को जानकारी मिली कि कई प्रिंटिंग प्रेस संचालक प्रचार सामग्री में प्रकाशक का नाम एवं प्रतियों की संख्या नहीं दर्शा रहे हैं। जानकारी मिलने के बाद टीम ने कई प्रिंटिंग प्रेस में छापामार कार्रवाई की है और संचालकों को निर्देश दिये हैं कि प्रचार सामग्री में मुद्रक का नाम, प्रतियों की संख्या एवं अन्य नियमानुसार जानकारियां जरूर हों, साथ ही निर्वाचन कार्यालय की व्यय शाखा में भी जानकारी दें।

उल्लेखनीय है कि निर्वाचन के दौरान राजनैतिक दलों द्वारा किसी भी प्रिटिंग प्रेस से प्रचार सामग्री जैसे पोस्टर, बैनर, पाम्पलेट आदि छपवाने पर संचालक को नाम और प्रतियों की संख्या लिखवाना आवश्यक है। ऐसा नहीं होने पर दोषी पाये जाने पर 6 माह तक के कारावास का प्रावधान है। इसके अलावा प्रत्याशियों को इलेक्ट्राॅनिक मीडिया एवं सोशल मीडिया में विज्ञापन प्रसारण के लिये भी पूर्व प्रमाणन के निर्देश हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय में गठित एमसीएमसी टीम के पास अभ्यर्थियों को विज्ञापन का पूर्व प्रमाणन कराना आवश्यक है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर की शराब दुकान में सेंधमारी! पीछे की दीवार तोड़कर हजारों की शराब और नकदी पार, गल्ला भी नहीं ... बिलासपुर: दुर्गा दर्शन के बाद गुपचुप खाना पड़ा भारी! एक ही परिवार के 7 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार, सि... कलेक्टर साहब! गौधाम की जमीन को कब्जे से बचा लो, ग्रामीणों की गुहार,बरसात में मवेशियों का एकमात्र सहा... जुआरियों की महफिल पर सकरी पुलिस का छापा! जोंकी में काट पत्ती खेलते 10 जुआरी गिरफ्तार, नकदी और ताश जब... बिलासपुर के दुर्गा पंडाल में चेन स्नैचिंग! आरती के बीच महिला के गले से डेढ़ तोले का सोने की चेन पार, सिम्स परिसर में कुर्सी पर बैठे बैठे अधेड़ की मौत...पहचान बनी पहेली बिल्हा क्षेत्र के आबकारी टीम पर गंभीर आरोप: सवाल पूछने पर मोबाइल छीनकर अर्धनग्न करने की शिकायत, पोड़... नवरात्रि में भक्ति के रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप, ‘शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्पर’ के सं... माँ डिडनेश्वरी मंदिर मल्हार में आयुर्वेद चिकित्सा एवं जनजागरूकता शिविर आयोजित, 265 मरीजों का हुआ उपच... बिलासपुर में रफ्तार का कहर! मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीण को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक मौत ...