मल्हार

VIDEO: मल्हार में हिन्दू नववर्ष पर निकली भव्य शोभायात्रा….जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा आसमान

हरिशंकर पांडेय

मल्हार – हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष्य में मंगलवार को नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें हजारों लोग शामिल हुए। जिन्होंने जय श्रीराम का जयकार लगाते हुए डीजे के धुन में नाचते हुए पूरे नगर का भ्रमण किया। माँ डिडनेश्वरी देवी परिसर से शोभायात्रा की शुरुवात हुई थी जो ठाकुरदेव चौक, बाजार चौक, स्कूल चौक, देवांगन मोहल्ला होते हुए मेला चौक पहुची जहां शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। विक्रम संवत 2081 प्रारंभ हो रहा है यानी नए हिंदू नव वर्ष की शुरुआत होगी, सनातन धर्म में नए विक्रमी संवत से देवी आराधना के साथ नए साल की शुरुआत होती है इसे हिंदू नव वर्ष कहा जाता है। इसी मान्यता के अनुसार चैत्र कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि को देवी आराधना के साथ हिन्दू नववर्ष प्रारम्भ हुआ। इसी पवित्र दिवस को उल्लास के साथ मनाने प्रतिवर्ष हिन्दू पर्व आयोजन समिति मल्हार द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।

परंतु इस वर्ष आयोजन के लिए बड़ी तैयारी की गई थी जिसके लिए पूरे नगर को भगवा झंडे व तोरण से सजाया गया था। तो वही दानदाताओ ने शोभायात्रा में शामिल लोगों के लिए पीने के पानी व प्रसाद की व्यवस्था जगह जगह की गई थी। इस भव्य आयोजन को देखने आसपास गावो के भी हजारो लोग शामिल हुए। शाम होते ही शोभायात्रा में शामिल होने लोग मंदिर परिसर पहुचने लगे इस दौरान भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस को अतिरिक्त बल लगाना पड़ा जिसके लिए मस्तूरी व पचपेड़ी थाने से जवानो को बुलवाया गया था साथ ही चौकी प्रभारी विष्णुदेव यादव शोभायात्रा के आखरी तक पूरे बल के साथ डटे रहे।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच...