कोरिया छत्तीसगढ़

वैगनआर वाहन में लाखों का अवैध शराब हो रहा था परिवहन, मौके पर पहुँचकर कोरिया पुलिस ने दी दबिश

रमेश राजपूत

कोरिया – जिले के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह सर के द्वारा ड्रग्स, नारकोटिक्स एवं अवैध शराब के विरूद्ध चलाये जा रहे निजात अभियान के तहत कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिया गया है। कोरिया जिले के थाना झगराखाड़ क्षेत्र से लगे मध्य प्रदेश की सीमा थाना क्षेत्र राजनगर, बिजुरी से छत्तीसगढ़ कोरिया जिले में अवैध शराब परिवहन तस्करी पर पूर्णता अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए थे, जिसके परिपेक्ष्य में थाना झगराखांड़ से मध्यप्रदेश के लगे क्षेत्र राजनगर, बिजुरी क्षेत्र में अवैध शराब परिवहन तस्करी की पतासाजी हेतु थाना प्रभारी झगराखाड प्रद्युम्न तिवारी के द्वारा मुखबीर लगाऐ गऐ थे, जिनके द्वारा आज रात को करीब 11:00 बजे थाना प्रभारी को सूचना दी गई कि बिजुरी तरफ से वैगनआर कार क्रमांक- सीजी 04 सीएच- 2505 में अवैध शराब लोड होकर कोरिया जिले की ओर जाने वाला है,

प्राप्त सूचना की जानकारी जिले के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह एवं एसडीओपी श्री राकेश कुर्रे को दी गई, जिनके द्वारा घेराबंदी कर सूचना की तस्दीक एवं रेड कार्रवाई करने के निर्देश दिए गऐ, जिस पर सुबल सिंह के द्वारा हमराह स्टाफ आरक्षक हरीश शर्मा, पुस्पेद्र तिवारी, सैनिक संतोष पटेल, मोहरसाय मरावी एवं गवाहों को साथ लेकर मुखबीर के बताऐ स्थान नेशनल हाईवे 43 पर भोला होटल के सामने घेराबंदी करने पर वैगनआर वाहन क्रमांक CG-04- CH-2505 रात करीब 11:30 बजे बिजुरी की ओर से घेराबंदी कर चैक तलाशी ली गई, वैगनआर वाहन को चालक आरोपी संदीप कुमार पिता धीरेंद्र कुमार प्रजापति उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम-पसौरी थाना केल्हारी बस स्टैंड मनेंद्रगढ़ चलाते मिला,

वैगनआर वाहन की तलाशी लेने पर 14 कार्टून गोवा अग्रेजी शराब वैगनआर के बीच की सीट में तथा पीछे डिक्की में 04 पेटी गोवा अग्रेजी शराब कुल 18 पेटी जिनमें 180ml के 900 पाव शीसियों में भरी अंग्रेजी शराब की द्रव्य की मात्रा 162 बल्क लीटर कीमती ₹ 1,17,000/ रुपये एवं वैगनआर वाहन कीमती ₹ 2,00,000 आरोपी के कब्जे से जप्त कर धारा 34(2),36,59 (क) आबकारी एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जिसे न्यायिक रिमांड प्राप्त करने हेतु न्यायालय पेश किया जा रहा है एवं प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

error: Content is protected !!
Letest
बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद... जेल में बंद विचाराधीन कैदी की मौत मामले में हत्या का केस दर्ज, दो साल बाद खुली जांच की नई दिशा सीपत:- प्रेमिका बनी कातिल: शादीशुदा प्रेमी का गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, घसीटकर बाड़ी में फेंकी ला...