मस्तूरी

न्यायधानी में दिनदहाड़े लाखो की डकैती, 8 से 9 डकैतों ने बंदूक की नोक पर दिया घटना को अंजाम…कांग्रेस सचिव का परिवार दहशत में

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले में आए दिन चोरी की घटना सामने आती है वही अब बिलासपुर के ग्रामीण क्षेत्र में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए है कि अब वे दिनदहाड़े डकैती की घटना को अंजाम दिए है और क्षेत्र की पुलिस हाँथ पर हाँथ धरे बैठी रह गई।

ये पूरा मामला मस्तूरी इलाके के लिमतरा (दर्रीघाट)की है। जहाँ कांग्रेस नेता के घर नकाबपोश डकैतों ने बंदुक अड़ाकर दिनदहाड़े डकैती की घटना को अंजाम दिया है। सूत्रों की माने तो हमलावरों ने बंदुक की नोक पर अलमारी से सोने-चांदी के गहने व नगदी ढाई लाख समेत 5 लाख की संपत्ति लूटकर फरार हो गए।

पुलिस को जब इस घटना की सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंच गई, दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है । मिली जानकारी के अनुसार लिमतरा(दर्रीघाट) निवासी टाकेश्वर पाटले कांग्रेस के जिला सचिव हैं।

जिनके यहाँ गुरुवार की सुबह करीब 11से 12 बजे के बीच डकैती की घटना को अंजाम दिया गया है, घटना के समय टाकेश्वर पाटले घर से बाहर थे। टाकेशश्वर पाटले की पत्नी और बहन घर मे थे उसी समय 8-9 लोग हेलमेट व मास्क लगाए उनके घर पहुंचे और बंदुक दिखाकर महिलाओं को धमकाने लगे। उसी बीच पाटले का ड्राइवर नितेश नायक भी घर पहुँचा जिससे डकैतो ने मारपीट किया

डकैतों ने अलमारी खोलकर उसमें रखे सोने-चांदी के गहनों के साथ ही नगदी लूटकर फरार हो गए। उनके जाने के बाद वारदात की सूचना टाकेश्वर पाटले को दी गई। खबर मिलते ही आईजी रतनलाल डांगी,SP पारुल माथुर के साथ ही थाना प्रभारी प्रकाश कांत व भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गई है

और घटना की सूचना कंट्रोल रूम को भी दी गई। इसके साथ ही कंट्रोल रूम ने सभी थानों में नाकेबंदी के लिए पाइंट दिया है और जांच की जा रही है आरोपी कहा से आए थे और किस ओर गए है।

error: Content is protected !!
Letest
छात्रावास की जमीन पर जेसीबी चलाने की जल्दबाजी... अब राजस्व नक्शे से जमीन का रकबा ही नहीं खा रहा मेल!... बूथों को मजबूत करने और शक्ति केंद्रों के नियमित प्रवास पर भाजपा का जोर, मल्हार मंडल की बैठक संपन्न गनियारी में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई महर्षि कश्यप ऋषि की जयंती, समाज ने लिया उनके आदर्शों पर ... चाकू की नोक पर युवक से लूट, मारपीट कर मोबाइल और रुपये छीने, दो आरोपी गिरफ्तार मस्तूरी के होनहार अरमान गेंदले राष्ट्रीय पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में दिखाएंगे दमखम, दूसरी बार करेंग... बिलासपुर पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप का दोनों राज्यों में दबदबा, छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश में पेट्रोल बिक्... स्वास्थ्य सेवाओं की असली ताकत मितानिनों का सम्मान, मल्हार नगर पंचायत ने श्रीफल और साड़ी भेंटकर बढ़ाय... मस्तूरी सीईओ और आरईएस एसडीओ को हटाने की मांग पर लामबंद सरपंच संघ.... 1 दिसंबर को चक्काजाम की चेतावनी चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, खाट से गिरने की कहानी बनाकर दफनाया शव, कब्र से निकली लाश ने खोला राज VIDEO:- 15 मिनट में बाइक गायब, कैमरे में चोर कैद; फिर भी सिविल लाइन पुलिस खाली हाथ, कार्रवाई पर उठे ...