
जुगनू तंबोली

रतनपुर – रतनपुर बाईपास सड़क पर अंडरब्रिज के नीचे आज एक युवक के ट्रेलर की चपेट में आने से मौत हो गई है।

घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया है, वही मृतक युवक की पहचान नही हो सकी है।

मामले में पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है, वही शव को पीएम के लिए भेज दिया है।