तखतपुर

बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी….15 लोग हुए घायल

टेकचंद कारड़ा

तखतपुर – तखतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार देर रात बारातियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें सवार 15 यात्रियों को गंभीर चोटे आई हैं मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को ग्राम भैंसबोड से मंथन सिंह राजपूत की बारात बस क्रमांक सीजी 28 जी 0103 से बिलासपुर गई हुई थी। जहां से करीब 11:30 बजे रात को बाराती इस बस में वापस अपने गृह ग्राम जा रहे थे

जहां ग्राम जोरापुरा के पास मवेशी को बचाने के चक्कर में बस के ड्राइवर ने बस से अपना नियंत्रण खो दिया इसके बाद बस पलट गई। उक्त घटना में करीब 15 यात्रियों को चोट आई हैं। जिन्हे 112 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घायल मरीजों में प्रकाश सिंह उम्र 22 वर्ष, मुरित सिंह 24 वर्ष,

आशीष सिंह 15 वर्ष, संतोष नेताम 60 वर्ष, हरिहर सिंह, खेमपाल, मालिकराम नेताम, संदीप उम्र 26 वर्ष, देवेश, प्रासु 22 वर्ष शामिल हैं। वही मामले में मदन सिंह राजपूत की रिपोर्ट पर तखतपुर पुलिस ने चालक के विरूद्ध धारा 279, 337 कायम कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद... जेल में बंद विचाराधीन कैदी की मौत मामले में हत्या का केस दर्ज, दो साल बाद खुली जांच की नई दिशा सीपत:- प्रेमिका बनी कातिल: शादीशुदा प्रेमी का गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, घसीटकर बाड़ी में फेंकी ला... डॉक्टरों की लेटलतीफी नहीं होगी बर्दाश्त! कलेक्टर संजय अग्रवाल का औचक निरीक्षण, अस्पताल में मचा हड़कं... बिलासपुर में दिल दहला देने वाला हादसा! डिवाइडर से टकराते ही लोहे का पाइप पेट के आरपार, तीन युवक गंभी...