जांजगीर चाँपा

नहर में मिली युवक की लाश, हत्या कर नहर में फेंकने की आशंका, नही हो सकी है मृतक की शिनाख्त

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिला के पामगढ़ के नहर में आज एक युवक की लाश मिली है बहती हुई मिली है मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 के बीच हो सकती है। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पामगढ़ पुलिस ने मौके पर पहुॅच कर जांच पंचनामा के बाद मृतक के शिनाख्ती के प्रयास शुरू कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार पामगढ़ से हेडसपुर जाने वाली नहर में आज सुबह कुछ लोगों ने एक युवक की लाश देखी।

लाश की सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई जिसे देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। युवक लाल रंग की शर्ट पहने हुए है युवक की उम्र लगभग 30 से 35 के बीच आंकी जा रही है। नहर में पानी रोकने के लिए बने छोटी दीवाल में लाश फंस गई जिसकी वजह से निस्तारी के लिए पहुॅचे लोगों उसे देखा।

पानी अधिक नहीं होने के कारण लास वहीं पर रुक गई। लाश 2-3 दिन पुरानी नजर आ रही है। इस संबंध में पामगढ़ थाना प्रभारी ओम प्रकाश कुर्रे ने बताया कि स्थानीय लोगों के माध्यम से नहर में लाश बहने की सूचना मिली थी, मृतक की अब तक शिनाख्त नही हो पाई है, फिलहाल मर्ग कायम कर जांच -पंचनामा जांच जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क... घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज...