बिलासपुर

साइबर ठगी:- बैंक केवाईसी अपडेट करने का मैसेज भेजकर लिंक के माध्यम 1 लाख 25 हजार की धोखाधड़ी…इस बार प्रोफेसर बने शिकार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – गुरुघासीदास यूनिवर्सिटी के आवासीय परिसर निवासी प्रोफेसर साइबर अपराध के शिकार हुए है, जिन्हें बैंक केवाईसी अपडेट करने का मैसेज भेज शातिर ठगों ने अपने झांसे में लिया और लिंक के माध्यम ओटीपी लेकर बैंक खाते से 1 लाख 24999 रुपए पार कर दिए। प्रार्थी प्रोफेसर ने इसकी शिकायत साइबर सेल के साथ ही कोनी थाने में दर्ज कराई है। शिकायत में प्रार्थी डॉ पारिजात ठाकुर ने बताया कि उनके मोबाइल में 14 मार्च की शाम मैसेज आया जिसमे एसबीआई योनो को केवाईसी अपडेट करने के लिए कहा गया,

जिसमें एक लिंक भी भेजा गया था, जब प्रार्थी ने लिंक में जाकर अपना आधार, पैन अपडेट किया तो 2 ओटीपी भी उनके फोन में आये जिन्हें डालते ही क्रमश: 25000 रूपये एवं 99999 रूपये कुल 124,999 रूपये SBI बैक सरकंडा के एकाउंट से निकल गए। जब उन्होंने इसकी जांच की तो बैंक से इसकी शिकायत साइबर सेल में करने कहा गया, जिसके बाद प्रार्थी प्रोफेसर ने इसकी शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने मोबाईल नं. 9431708581 धारक के खिलाफ धारा420-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क... घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज...