बिलासपुर

खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत शिवतराई में खुलेगा तिरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र… सांसद साव ने पीएम मोदी और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का जताया आभार…

प्रेम सोमवंशी

कोटा – भारत सरकार ने खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत कोटा विकास खण्ड के ग्राम शिवतराई में तिरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र खोलने की स्वीकृति प्रदान कर क्षेत्र के खिलाड़ियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सौगात प्रदान किया है।सांसद अरुण साव ने बताया कि बिलासपुर में खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय सेंटर के बाद तिरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र शिवतराई (कोटा) के रूप में खिलाड़ियों को एक और बड़ी सौगात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदान किया। ज्ञातव्य हो कि युवा एवं खेल मंत्रालय,भारत सरकार द्वारा खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रचलित खेलो को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ में 7 नये प्रशिक्षण केंद्रों की स्वीकृति प्रदान की है, जिसमें शिवतराई (कोटा) में तिरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र भी शामिल है। शिवतराई तीरंदाजी के लिए पूरे देश में जानी जाती है। यहां के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई हैं।

सांसद अरुण साव ने क्षेत्र में खेल सुविधाओं में विस्तार के लिए लगातार प्रयास करते रहे, उसी का परिणाम है कि शिवतराई (कोटा) में तिरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र को मंजूरी मिली है। सांसद अरुण साव ने इस बड़ी सौगात के लिए खिलाड़ियों को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, युवा एवं खेलमंत्री अनुराग ठाकुर का आभार व्यक्त किया है। इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार से प्रथम वर्ष 10 लाख रुपये प्राप्त होगा जिसमें 5 लाख रुपये मैदान हेतु, 2 लाख रुपये खेल सामग्री एवं 3 लाख रूपये प्रशिक्षक की सेलरी में खर्च किये जायेंगे। अगले तीन वर्ष तक 5 लाख रुपये प्रतिवर्ष प्राप्त होगा। उसके बाद परिणाम के अनुसार इसे बढ़ाया जाएगा। इस केंद्र के प्रारंभ होने से खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण प्राप्त होगा, और वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगे।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर : गंदगी फैलाने के आरोप में बवाल... हरियाणा से आए हार्वेस्टर संचालकों पर हमला, रॉड-डंडों से बे... सुलह कराने गए युवक की हत्या...मोपका चौक हत्याकांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार माँ महामाया मंदिर में 150 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार संपन्न, नि:शुल्क आयोजन बना आस्था का केंद्र बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना,