बिलासपुर

लड़की बनकर फर्जी फेसबुक एकाउंट के जरिये दोस्ती…..फिर जाल में फंसाकर 20 लाख रुपए से अधिक की ठगी, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सायबर थाना बिलासपुर रेंज द्वारा सायबर ठगी के एक मामले में बड़ी सफलता मिली है, जिसमें पुलिस ने छत्तीसगढ़ के ही रायगढ़ जिले से 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने बिलासपुर निवासी प्रार्थी से 20 लाख 29199 रुपए की ठगी को अंजाम दिया था। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी मुरली पटेल पिता बोध राम पटेल उम्र 53 वर्ष निवासी ग्राम पाली जांजगीर चांपा वर्तमान पता रेलवे कालोनी तोरवा को आरोपियों द्वारा एक लड़की के फर्जी फेसबुक एकाउंट से फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर दोस्ती की गई थी और बात करते करते अपनी जाल में फंसाया गया था, जिन्होंने कई जरूरतों का हवाला देकर थोड़े थोड़े पैसे ऑनलाइन ट्रांसफर कराए फिर प्रार्थी से अधिक राशि ठगने के लिये रायगढ़ बुलाकर एक नाबालिग लड़की से मिलाकर अपने विश्वास में लेकर पैसे वसूलते रहे,

प्रार्थी द्वारा पैसे देने से आना-कानी करने पर आत्म-हत्या की कहानी बनाकर प्रार्थी को सुसाईड नोट भेजकर पुलिस कार्यवाही कराने की धमकी भी दी गई और अलग-अलग जगह बुलाकर नगदी रकम 2029199/-रूपये की धोखाधडी की गई। जिसकी शिकायत पर रेंज सायबर थाना बिलासपुर में अपराध दर्ज कर विवेचना की गई। प्रकरण में लोकल नम्बरों से ठगी की घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखतें हुये विशेष टीम गठीत कर आरोपियों द्वारा ठगी की रकम प्राप्त करने में उपयोग किये गये बैंक खातों तथा तकनीकी जानकारी के आधार आरोपियों के रायगढ़ में होने की संभावना पर टीम रायगढ़ रवाना कर आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, आरोपियों के द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर अलग-अलग बयान लिया गया एवं अपराध में प्रयुक्त 01 नग लैपटॉप 03 नग मोबाईल एवं ठगी के रकम से खरिदे गये घरेलू एवं सोने-चांदी के जेवरात को जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी :-

1 प्रितम महंत पिता स्व. श्री सुबेचंद महंत उम्र 26 वर्श,निवासी वार्ड क्र. 9 जकेला थाना जूटमीट जिला रायगढ़ (छ0ग0)

2 कामेष साव पिता कार्तिक राम साव उम्र 24 वर्श, निवासी वार्ड क्र. 7 रामनगर कोडातराई थाना जूटमीट जिला रायगढ (छ0ग0)

3 हेमसागर पटेल उर्फ डिकेष पिता खगेष्वर पटेल उम्र 22 वर्श निवासी वार्ड क्र.04 जकेला थाना पुसौर जिला रायगढ (छ0ग0)

सम्पुर्ण कार्यवाही में राजेन्द्र जायसवाल अति. पुलिस अधीक्षक, अनुज कुमार गुप्ता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसीसीयू/सायबर सेल, सीएसपी कोतवाली अक्षय साबद्रा (भापुसे) के मार्गदर्शन में निरीक्षक राजेश मिश्रा प्रभारी रेंज सायबर थाना बिलासपुर उप निरीक्षक अजय वारे, स.उ.नि. सुरेश पाठक, प्रधान आरक्षक विक्कू सिंह ठाकूर, आरक्षक दीपक कौषिक, चिरंजीव कुमार का विषेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : 25 हजार की घूस लेते वीडियो हुआ था वायरल, पटवारी ऋषिपूरी गोस्वामी सस्पेंड, बिलासपुर: बेकाबू होकर खेत में घुसी स्कूल बस, 25 बच्चे थे सवार,एक बच्चे को गंभीर चोट, ड्राइवर की लापर... रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी का भंडाफोड़..ट्रॉली बैग में छिपाकर ले जा रहा था 7.50 लाख रुपये का गांजा... तूफान ‘अर्नव’ का असर: बिलासपुर में 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदे... नेहरू चौक के पास नाले में गिरी बाइक... युवक की मौत, हादसे की वजह स्पष्ट नहीं, पुलिस जांच में जुटी चलती एंबुलेंस में गूंजी किलकारी...108 के जवान बने फरिश्ता; जच्चा-बच्चा सुरक्षित बिलासपुर:- पुराने मकान का छज्जा तोड़ते वक्त टूटी जिंदगी की डोर, ऊंचाई से गिरे दो मजदूर, एक की मौत, द... VIDEO मस्तूरी:- जमीन का बंटवारा या रिश्वत का सौदा? वायरल वीडियो में पटवारी पर पैसे लेने का आरोप पुरानी रंजिश में खूनी हमला! गला काटकर मारने की धमकी, चाकू से 3-4 वार और डंडे से पिटाई, कोटा पुलिस ने... सावधान बिलासपुर! 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका, अरपा नदी में बढ़ सकता है बहाव, बैराज के गेट ख...