छत्तीसगढ़बिलासपुर

आरके नगर के अटल व चंदन आवास के लोगों को मिलेगा स्वच्छ पानी ,बोर खनन् कार्य का मेयर किशोर राय ने किया भूमिपूजन

पूर्व में इस क्षेत्र में एक बोर किया गया, वहीं आज दूसरे बोर खनन् कार्य शुरू हुआ। इससे अटल आवास व चंदन आवास में पर्याप्त और स्वच्छ पानी की सप्लाई होगी

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

राजकिशोर नगर स्थित चंदन आवास व अटल आवास में पिछले साल से पानी की सप्लाई की दिक्कतें आ रही थी, जिन्हें अब पर्याप्त व स्वच्छ पानी मिलेगा। गुरुवार को मेयर श्री किशोर राय ने भूमिपूजन कर बोर खनन् कार्य प्रारंभ कराया।
राजकिशोर नगर क्षेत्र में बोर से गंदा पानी आने की शिकायत आम हो गई है। एक ओर जहां अटल आवास व चंदन आवास में पानी की कमी रहती थी, वहीं इस क्षेत्र में बोर फेल होने और गंदा पानी सप्लाई की शिकायत आ रही थी। पानी आपूर्ति की समस्या को देखते हुए मेयर श्री किशोर राय ने क्षेत्र में नए बोर करने की जल विभाग को निर्देश दिए थे। पूर्व में इस क्षेत्र में एक बोर किया गया, वहीं आज दूसरे बोर खनन् कार्य शुरू हुआ। इससे अटल आवास व चंदन आवास में पर्याप्त और स्वच्छ पानी की सप्लाई होगी। 6 इंच के इस बोर से घरों में पानी सप्लाई के साथ टंकी को भी भरने का काम होगा। इस अवसर पर मेयर श्री किशोर राय ने कहा कि पिछले साल से क्षेत्र में पानी की दिक्कतें आ रही है। लगातार टैंकरों से अटल आवास व चंदन आवास में पानी की आपूर्ति की जाती थी। क्षेत्र के गरीब लोगों को पर्याप्त और स्वच्छ पानी मिले। इसके लिए बोर स्थापित करने के निर्देश जल विभाग को दिए गए थे, जो आज पूर्णता की ओर है। बोर स्थापित होने क्षेत्र के लोगों को न सिर्फ स्वच्छ पानी मिलेगा बल्कि उनके जरूरत के हिसाब से पर्याप्त पानी भी मिलेगा। इससे गर्मी के दिनों में भी क्षेत्र के लोगों को पानी की दिक्कतें नहीं होगी। इस मौके पर जलविभाग प्रभारी श्री बृजपुरिया, एई श्री अजय श्रीनिवासन सहित निगम के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
12 लाख के विवाद में युवक का किडनैप...घर में घुसकर युवक को उठाकर ले गए बदमाश, झारखंड से 3 आरोपी दबोचे... जनदर्शन में उमड़े जिले के फरियादी... समस्या, शिकायत और मांगो को लेकर सौपा आवेदन, कलेक्टर ने निराकरण क... खुटाघाट नहर में मिली बुजुर्ग की लाश...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच, पिकनिक में खूनी विवाद...युवक ने चाकू से किया हमला, चेहरे पर कई वार.. घायल युवक सिम्स में भर्ती, निकाय और पंचायत उपचुनाव का बिगुल... आज से नामांकन शुरू, 1 जून को होगा मतदान ऐतिहासिक मल्हार की दुर्दशा...विकास कागजों में, जनता नारकीय जीवन जीने को मजबूर... गड्ढों, गंदगी और अव... हेल्पलाइन नंबर पर भरोसा करना पड़ा महंगा.. क्रेडिट कार्ड से 1.94 लाख की ऑनलाइन ठगी, पुलिस बनकर ड्राइवर का अपहरण, पैसे कराए ट्रांसफर, ट्रक से तंबाकू भी पार.....दिनदहाड़े वारदात से दहशत,... बिलासपुर:- आकाशीय बिजली गिरने से 13 वर्षीय बालक की मौत... गांव में पसरा मातम कड़ी कार्रवाई से बचाने के नाम पर रिश्वतखोर एएसआई गिरफ्तार... एसीबी ने 20 हजार लेते रंगे हाथ दबोचा,