बिलासपुर

मामला निपटाने की एवज में रिश्वतखोरी…प्रधान आरक्षक का वीडियो हुआ वायरल, एसएसपी ने किया सस्पेंड

रमेश राजपूत

बिलासपुर – पुलिस का काम लोगों को न्याय दिलाना है पर पर कुछ भ्रष्ट और पैसे के लोभी पुलिसकर्मी चंद पैसे कमाने के लिए वर्दी की गरिमा को तारतार करने से बाज़ नही आते है, एक ऐसा की मामला बिलासपुर जिले के चकरभाठा थाने से सामने आया है जहाँ पदस्थ प्रधान आरक्षक के द्वारा मारपीट के मामले का निपटारा करने रिश्वत लेते नज़र आ रहा है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।आपको बता दें बीते दिनों हुए बोड़सरा में गाली गलौच और मारपीट के मामले को निपटाने के लिए चकरभाठा थाने में पदस्त प्रधान आरक्षक 15 हजार रुपए लेकर आरोपियों को छोड़ देने की बात कहते हुए वीडियो में दिखाई दे रहा है. वही वायरल वीडियो के आधार पर एसएसपी पारुल माथुर ने जांच के बाद प्रधान आरक्षक हरविंदर खूंटे को सस्पेंड कर दिया है. और मामले की जांच सीएसपी मंजुलता बाज को सौंपी है।

टीआई पर कोई कार्यवाही नही?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में चकरभाटा थाना का आरक्षक साफ कह रहा है कि इस पैसे में ₹8000 टीआई लेगा, विवेचक को 2 हजार और मदद करने वाले पुलिसकर्मी को 1 हजार देना पड़ेगा,पर इस रिश्वतखोरी के मामले में गाज सिर्फ प्रधान आरक्षक के ऊपर गिरी, जबकि इसमें अन्य पुलिस कर्मियों का नाम प्रधान आरक्षक लेते नजर आ रहा है।

कुल मिलाकर इस पूरे मामले में गौर किया जाए तो प्रधान आरक्षक के साथ ही टीआई समेत अन्य लोगों पर भी कार्यवाही की जानी थी, पर ऐसा हुआ नही,बहरहाल इस पूरे मामले में एसएसपी पारुल माथुर ने जांच के आदेश दिए हैं जिसके बाद अब देखना होगा कि वीडियो में रिश्वत लेते नजर आ रहा प्रधान आरक्षक ही इस पूरे मामले में बकरा बनता है या टीआई समेत अन्य लोगों के ऊपर भी कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बिलासपुर: शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या… खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी ज... सिरगिट्टी में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का 20 फीट गहरा गड्ढा बना जानलेवा….सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ... 15 मिनट के लिए मांगी बाइक, 6 महीने बाद भी नहीं लौटाई, युवक के खिलाफ FIR तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एजेंट को धक्का देकर झपटमारी...बाइक सवार दो अज्ञात आरोपीयो ने दिया घटना को अंज... बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल