छत्तीसगढ़बिलासपुर

चिंगराजपारा में खून से खेली गई होली, विवाद के बाद चाकू से ताबड़तोड़ किया हमला

इस मामले में पुलिस ने अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और एक आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

होली के दौरान अक्सर मारपीट की घटनाएं होती है इसलिए इस बार पुलिस ने चाक-चौबंद सुरक्षा का दावा किया था। दो बार शहर में पुलिस बल ने गस्त भी किया, लेकिन फिर भी होली की शाम सरकंडा थाना क्षेत्र के चिंगराजपारा में विवाद के बाद एक युवक की हत्या कर दी गई। चिंगराजपारा किसान मोहल्ला में रहने वाला संदीप सब्जी विक्रेता था। गुरुवार शाम को वह अपने घर के पास खड़ा था। इसी दौरान तीन युवक बाइक पर सवार होकर पहुंचे और संदीप के साथ विवाद करने लगे। बताया जा रहा है कि घटना से कुछ घंटे पहले संदीप के किसी रिश्तेदार के साथ इन युवकों का झगड़ा हुआ था , जिसका बदला लेने के इरादे से वे वहां पहुंचे थे और उन्हें संदीप मिल गया । तीनों युवकों और संदीप के बीच थोड़ी देर तब विवाद चला, जिसके बाद उन्होंने चाकू निकालकर संदीप पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया । संदीप को तड़पता छोड़ छोड़कर तीनों युवक भाग खड़े हुए। भागते वक्त उन्होंने अपनी बाइक भी वही छोड़ दी।

ढेर सारा खून बह जाने के कारण संदीप की मौका ए वारदात पर ही मौत हो गई। इसके बाद इकट्ठा हुए मोहल्ले के लोगों ने अपने गुस्से का इजहार करते हुए आरोपियों के बाइक को आग के हवाले कर दिया। होली की शाम सनसनीखेज हत्या से एक बार फिर सरकंडा थाना क्षेत्र का चिंगराजपारा दहल उठा है। इस मामले में पुलिस ने अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और एक आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
जांजगीर चाम्पा:- हनुमान धारा के पास डबरीनुमा तालाब में मिली अज्ञात युवक की लाश, हत्या की आशंका, पहचा... बिलासपुर में आसमानी कहर, धान रोपने गए किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर दर्दनाक मौत रिश्तों का खौफनाक अंत... बहू ने रची ससुर की हत्या की साजिश, चार गिरफ्तार बंधक बनाकर महिला से दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म... पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेसी नेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला... तीन नकाबपोश बदमाशों ने डंडे और नुकी... पचपेड़ी: शक की आग में उजड़ा परिवार.. चरित्र संदेह ने ली पत्नी की जान, 12 दिन जिंदगी से लड़ने के बाद म... पंचायत सचिव सस्पेंड:- अनुशासनहीनता और आदेशों की अवहेलना पर हुई कार्रवाई, बिलासपुर में सट्टे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का छापा... मोबाइल, प्रिंटर और 50 हजार से ज्यादा नकदी जब्... न्यायधानी में खौफनाक वारदात.. पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, दूसरे कमरे में ब... VIDEO कोटा:- खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के तीन सदस्यों ...