बिलासपुर

ऑटो में सवार महिला से मंगलसूत्र की चोरी…महिलाओँ के गिरोह ने दिया घटना को अंजाम,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत एक ऑटो में सवार महिला से शातिर महिलाओं द्वारा सोने का मंगलसूत्र चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने प्रार्थी मनीषा सोनी की रिपोर्ट पर आरोपी महिला रचना गिरी गोस्वामी एवं दो अज्ञात महिलाओं के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 3(5) एवं 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार मनीषा सोनी, जो अटल आवास सकरी की निवासी हैं और एलआईसी एजेंट के रूप में कार्यरत हैं, 16 दिसंबर 2025 को दोपहर लगभग 12.15 बजे अपने पति नर्मदा प्रसाद सोनी के साथ ऑटो से अपने बच्चे को मंगला चौक स्थित बचपन प्ले स्कूल से लेने जा रही थीं। इसी दौरान नाकोड़ा टाइल्स दुकान के सामने पांच महिलाओं ने हाथ देकर उनका ऑटो रुकवाया और नेहरू चौक जाने की बात कहकर ऑटो में बैठ गईं।जब ऑटो उस्लापुर ओवरब्रिज स्थित साई समोसा दुकान के पास पहुंचा, तभी ऑटो में बैठी एक महिला ने पीछे से मनीषा सोनी के बाल खींचे और सीट बदलने के लिए कहा। इसी दौरान महिलाओं ने आपस में इशारे किए और मौका पाकर मनीषा सोनी के गले से सोने का मंगलसूत्र, जिसकी कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई जा रही है, चोरी कर लिया। चोरी का अहसास होते ही मनीषा सोनी ने शोर मचाया, जिस पर आसपास मौजूद लोगों ने मदद की। इसी बीच आरोपी रचना गिरी गोस्वामी एवं दो अन्य अज्ञात महिलाएं मौके से भागकर उस्लापुर स्टेशन की ओर फरार हो गईं। पुलिस मामले की जांच कर फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर की चपेट में आने से स्कूटी सवार दो की मौत, ट्रैक्टर चालक भी हुआ गंभीर रूप स... बिलासपुर: करोड़ों की ज्वेलरी लूट के पीछे खौफनाक साजिश... सुपारी, रेकी और अंतरराज्यीय गैंग का सनसनीखे... 6 साल की अरीबा फातिमा ने रखा 14 घंटे का पहला रोजा... देश में अमन-चैन और भाईचारे की मांगी दुआ, भाजपा में संगठनात्मक विस्तार: वेदांत शुक्ला बने शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक, रतनपुर: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत...घासीपुर के पास हुआ दर्दनाक हादसा, चालक... 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या...मोबाईल छुड़ाने पैसों की जरूरत की बात से मामला बना संदिग्... बिलासपुर: नशे में युवक ने खुद को लगाई आग, लोगों ने बचाई जान कालोनी में घुस रहे ट्रक का डाला बिजली तार से टकराया...दो गंभीर नाबालिग से अनाचार...बलौदा पुलिस ने 3 घंटे में आरोपी को दबोचा, भेजा गया सलाखों के पीछे बैंक से घर लौट रहा किसान हुआ था उठाईगिरी का शिकार...रेकी कर दिया गया था घटना को अंजाम, मुख्य आरोपी ग...