छत्तीसगढ़बिलासपुर

दुष्कर्मी मिस्त्री हुआ गिरफ्तार, महिला को दी थी जान से मारने की भी धमकी

आरोपी के खिलाफ पुलिस ने धारा 376 और 450 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

शुक्रवार को मंगला निवासी एक युवती के घर में घुसकर गिरधारी रत्नाकर नाम के मिस्त्री ने दुष्कर्म किया था। दुराचार करने के बाद उसने युवती को धमकाते हुए कहा था कि अगर उसने इसका ज़िक्र भी किसी से किया तो वह उसे जान से मार देगा, लेकिन युवती ने इसकी जानकारी परिवार को दी और परिजनों ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी ।नामजद रिपोर्ट के बाद सिविल लाइन पुलिस ने सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम पांड निवासी गिरधारी रत्नाकर को गिरफ्तार कर लिया। बलात्कारी के डर से पहले तो पीड़ित युवती पुलिस में शिकायत दर्ज कराने से इंकार कर रही थी, लेकिन परिजनों की समझाइश पर उसने पुलिस को मामले की जानकारी दी। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने धारा 376 और 450 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

error: Content is protected !!
Letest
जांजगीर चाम्पा:- हनुमान धारा के पास डबरीनुमा तालाब में मिली अज्ञात युवक की लाश, हत्या की आशंका, पहचा... बिलासपुर में आसमानी कहर, धान रोपने गए किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर दर्दनाक मौत रिश्तों का खौफनाक अंत... बहू ने रची ससुर की हत्या की साजिश, चार गिरफ्तार बंधक बनाकर महिला से दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म... पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेसी नेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला... तीन नकाबपोश बदमाशों ने डंडे और नुकी... पचपेड़ी: शक की आग में उजड़ा परिवार.. चरित्र संदेह ने ली पत्नी की जान, 12 दिन जिंदगी से लड़ने के बाद म... पंचायत सचिव सस्पेंड:- अनुशासनहीनता और आदेशों की अवहेलना पर हुई कार्रवाई, बिलासपुर में सट्टे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का छापा... मोबाइल, प्रिंटर और 50 हजार से ज्यादा नकदी जब्... न्यायधानी में खौफनाक वारदात.. पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, दूसरे कमरे में ब... VIDEO कोटा:- खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के तीन सदस्यों ...